फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, plot, five fir,haryana

40 लोगों की सूची तैयार, पांच के खिलाफ करवाई एफआईआर

Thu, 08 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Thu, 08 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व कोटे में मल्टीपल प्लॉट आवंटन के मामले में पांच लोगों द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हुडा संपदा अधिकारी ने इसकी शिकायत थाना सिविल लाइन पुलिस का दी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिजर्व कोटे में एक पात्र अभ्यर्थी एक बार ही हुडा का प्लॉट हासिल कर सकता है। इसके लिए उसे अपने पात्र होने तथा इस पात्रता के आधार पर अन्य कोई प्लॉट न होने के लिए शपथपत्र देना होता है, लेकिन जांच के दौरान पता चला था कि हुडा में कई अलॉटी ऐसे हैं, जिन्होंने रिजर्व कैटेगरी में दो या उससे अधिक प्लॉट हासिल किए हैं। इन अलॉटियों के खिलाफ अब हुडा ने मोर्चा खोल लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि इस मामले में पहले भी 67 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अब हुडा अधिकारियों की ओर से इस मामले में 40 लोगों की सूची के साथ शिकायत भेजी गई है। इन शिकायतों पर अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन पर हुए मामले दर्ज
थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-1 रोहतक निवासी सुरेश कुमारी, ओल्ड सब्जी मंडी रोहतक निवासी अंजू सचदेवा, सेक्टर-7 चंडीगढ़ निवासी राजसिंह, सेक्टर-4 पंचकूला निवासी वीके वोहरा व भैंसवाल कलां निवासी देवेंद्र सिंह मलिक के खिलाफ प्लॉट लेने के लिए फर्जी कागजात देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 191, 193, 200 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हुई कार्रवाई
हुडा संपदा अधिकारी विकास ढांडा ने बताया कि सोनीपत कार्यालय की ओर से पहले भेजी गई शिकायत के आधार पर 67 के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अब 40 अन्य लोगों की लिस्ट बनाकर भेजी गई थी। नवंबर माह में भेजी गई लिस्ट पर पुलिस ने अब कार्रवाई करनी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed