फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, our players training with foreigne players

विदेशी पहलवानों के साथ एशियन चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे म्हारे पहलवान

Sat, 08 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 08 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप के लिए पहलवानों की बेहतर तैयारियों को लेकर भारतीय कुश्ती संघ हरसंभव पहल कर रहा है। प्रतियोगिता के लिए पहलवान उत्कृष्ट तैयारी कर सकें इसे लेकर भारतीय कुश्ती दल को बुल्गारिया भेजा गया है। वहां पहलवान जहां दो सप्ताह तक लगने वाले कैंप में भाग लेंगे और मई में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करेंगे। साथ ही बुल्गारिया में होने वाले दान कोल्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में भी भाग लेंगे। भारतीय दल में महिला और पुरुष पहलवानों की फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन की टीम बुल्गारिया गई है।
विज्ञापन

ये पहलवान हुए रवाना
अंतरराष्ट्रीय कैंप व प्रतियोगिता के लिए 24 पहलवानों का दल बुल्गारिया रवाना हुआ है। उनमें फ्री-स्टाइल वर्ग में 57 किलो में संदीप तोमर, 61 किलो में  हरफूल, 65 किलो में बजरंग पूनिया, 70 किलो में विनोद, 74 किलो में जितेंद्र, 86 किलो में सोमबीर, 97 किलो में मौसम खत्री व 125 किलो में सुमित कुमार शामिल हैं। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में 59 किलो में ज्ञानेंद्र, 66 किलो में रविंद्र, 71 किलो में दीपक, 75 किलो में हरेंद्र, 80 किलो में हरजीत, 85 किलो में अनिल, 98 किलो में हरदीप व 125 किलो में नवीन शामिल हैं। महिला वर्ग में 48 किले में रितु, 53 किलो में सीमा, 55 किलो में विनेश, 58 किलो में मंजू, 60 किलो में सरिता, 63 किलो में रितु मलिक, 69 किलो में दिव्या व 75 किलो में ज्योति शामिल हैं। उनके साथ महिला कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, फ्री-स्टाइल वर्ग के मुख्य कोच जगमहेंद्र व ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप सिंह भी गए हैं।
विज्ञापन

आज से दान कोल्व में दिखाएंगे दम
पहलवान बुल्गारिया में नौ अप्रैल को होने वाले दान कोल्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे उन्हें एशियन चैंपियनशिप से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वयं को साबित करने का मौका मिल सकेगा। प्रतियोगिता में कई देशों के पहलवान भाग लेंगे, जिससे भारतीय कुश्ती दल को अपनी बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह तक विदेशी कैंप में करेंगे अभ्यास
भारतीय कुश्ती दल बुल्गारिया में 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगने वाले अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कैंप में भाग लेंगे। वह यहां रहकर बुल्गारिया की टीम के साथ अभ्यास कर बेहतर तरीके से अपनी तैयारी कर सकेंगे। एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले पहलवानों का प्रतियोगिता से पहले बेहतर अभ्यास हो सकेगा।

बेहतर तैयारियों को लेकर उठाया कदम : ब्रजभूषण
एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके इसके लिए भारतीय कुश्ती दल को बुल्गारिया भेजा गया है। वहां भारतीय टीम दान कोल्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी भाग लेगी। उसके बाद 14 दिन तक वहीं पर उनका कैंप लगाया जाएगा, जिसमें बुल्गारियाई पहलवानों के साथ भारतीय पहलवान बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। उन्हें हरसंभव सुविधा दी जा रही है।
-ब्रजभूषण शरण, अध्यक्ष भरतीय कुश्ती संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed