फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, one year preasion

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाले को एक साल की सजा

Fri, 31 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 31 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनगीत कौर की अदालत ने नाबालिग को भगाने के मामले में सुनवाई करते हुए आरोप साबित होने पर दोषी को एक वर्ष कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर दो हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। अदालत ने महज साढ़े आठ माह में मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुना दिया।
विज्ञापन

मुरथल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 18 अगस्त, 2016 को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 17-18 अगस्त की रात से लापता है। उसने आरोप लगाया था कि अज्ञात ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रख लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी गांव घसौली निवासी सोमनाथ उर्फ सचिन को काबू कर लिया था। पुलिस ने लड़की को तलाश लिया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर भगा ले गया था। उसने उसे अपने साथ रखा और कहीं नौैकरी नहीं दिलाई। बाद में वह उसे लेकर आ रहा था तो पुलिस ने काबू कर लिया। सरकारी अधिवक्ता पवन अत्री ने बताया कि मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को एएसजे गगनगीत कौर की अदालत ने सोमनाथ उर्फ सचिन को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को एक वर्ष कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed