फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, notice to 100 persons

100 मकान मालिकों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी

Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
sonipat, notice to 100 persons
बाजार में रोड पर दुकानों के आगे फैला अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहा नगर निगम का डंडा अभी थमा भी नहीं था कि अब लोगों के आशियानों का नंबर आ गया है। इन लोगों ने मकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे मकान मालिकों पर शिकंजा कसते हुए उनको नोटिस जारी किए गए हैं। निगम की ओर से अभी मॉडल टाउन समेत आसपास की जगहों में रहने वाले 100 मकान मालिकों को नोटिस दिए गए हैं, जिसमें साफ कर दिया गया है कि वह एक सप्ताह में खुद अतिक्रमण हटाकर निगम में लिखित पत्र दें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो निगम उनके जेसीबी चला देगा। उस अतिक्रमण को तोड़ने पर आने वाला खर्च भी मकान मालिकों से वसूला जाएगा। इस तरह का नोटिस मिलने के बाद मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एनजीटी के अतिक्रमण हटाने के आदेश आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने जिस तरह की सख्ती दिखाई है, उससे अभी तक व्यापारियों के होश उड़े हुए थे, लेकिन निगम अधिकारियों की सख्ती ने अब उन मकान मालिकों के होश उड़ा दिए हैं, जिन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण करके रैंप, जाली, सीढ़ियां बनाई हुई हैं। निगम की ओर से पूरे शहर में इसका सर्वे कराया गया है, जहां सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। इसके बाद उनको अतिक्रमण तोड़ने के नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। निगम की ओर से लगभग 100 नोटिस मॉडल टाउन और आठ मरला की पॉश कालोनियों में दिए गए हैं। उसमें साफ चेतावनी दी गई है कि वह एक सप्ताह में खुद अपना अतिक्रमण हटा लें और ऐसा नहंी करने पर निगम वहां जेसीबी चलवा देगा। इससे उनका मकान के अन्य हिस्सों को नुकसान भी पहुंच सकता है। निगम के नोटिस मिलने के बाद मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

10 फुट तक अतिक्रमण, सड़क को गली बनाया
शहर की अधिकतर कॉलोनियों में लोगों ने अपने मकानों के आगे काफी अतिक्रमण किया हुआ है जो लगभग 10 फुट से ज्यादा हैं। मॉडल टाउन व आठ मरला में सड़क को कई जगह घेरा हुआ है, जिससे वहां से वाहन निकलने में परेशानी होती है, जबकि पहले वहां की सड़कें काफी चौड़ी थी और अधिकारियों ने सभी फाइलों को निकलवाकर वहां की पुरानी व मौजूदा स्थिति को देखा है। अधिकारियों के सर्वे कराने पर पता चला कि किसी ने अतिक्रमण करके रैंप बनवा लिया है तो किसी ने बाहर से अपने मकान पर सीढ़ी लगवा ली। वहीं, ऐसे भी मकान मालिक मिले, जिन्होंने अतिक्रमण करके गाड़ी खड़ी करने को चहारदीवारी करा ली। इन सभी पर शिकंजा कसा जाएगा और सभी पक्के अतिक्रमण तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न सड़क नपी, न रेहड़ी हटी
कच्चे क्वार्टर मार्केट में अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है क्योंकि वहां अधिकारियों ने शनिवार को सड़क की नपाई नहीं करवाई। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन के सामने यह तय हुआ था कि जल्द ही सड़क की नपाई कराकर उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुकानों के आगे से रेहड़ी हटवाने पर भी सहमति बनी थी, लेकिन किसी भी दुकानदार ने शनिवार को अपनी दुकान के आगे से रेहड़ी नहीं हटवाई, जिससे सड़क पर हालात जस के तस बने रहे।

मकान मालिकों ने घरों के आगे पक्का अतिक्रमण कर लिया है। किसी ने गाड़ी खड़ी करने को चहारदीवारी बना ली। इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। मॉडल टाउन व आठ मरला में नोटिस भेजे हैं। अतिक्रमण नहीं हटाने पर एक सप्ताह बाद जेसीबी से तुड़वाया जाएगा। उसका खर्च भी उन लोगों से वसूल किया जाएगा।
-अशोक मलिक, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed