{"_id":"578d22f24f1c1bbb26c4c265","slug":"sonipat-news-hindi-news-sports-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए नहीं कोई सुरक्षा, सफाई व्यवस्था भी बदहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए नहीं कोई सुरक्षा, सफाई व्यवस्था भी बदहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच खिलाडिय़ों संग डीसी पांडुरंग को औद्योगिक क्षेत्र के हालातों से अवगत कराती हुई
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार की ओर से बेशक नई खेल नीति को लागू किया गया हो, लेकिन खिलाड़ियों को आज भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा तक नहीं। खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच की अगुवाई में ग्राउंड में शौचालय की व्यवस्था करने, गंदे पानी की निकासी, ट्यूबवेल के लिए मीटर तथा सेक्टर-4 स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में आने-जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार डीसी पांडुरंग लगाई। उपायुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गौरतलब है कि डीसी सोमवार सुबह अधिकारियों के साइकिल दल के साथ औद्योगिक क्षेत्र के दौरे पर थे, जिसकी शुरुआत उन्होंने महिला हॉकी ग्राउंड से की। यहां उन्होंने उद्योगपतियों के साथ-साथ हॉकी खिलाड़ियों से भेंट करते हुए समस्याओं की जानकारी ली।
डीसी ने साइकिल दल के साथ समस्त औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। साइकिल दल के साथ उद्योगपति भी श्रीभगवान गुप्ता के नेतृत्व में समस्याएं दर्शाते हुए साथ-साथ चले। उद्योगपतियों ने कई प्रमुख स्थानों पर गंदे पानी के जमावड़े तथा गंदगी के ढेर दिखाते हुए उपायुक्त से समाधान की मांग की। साथ ही कुछ उद्योगपतियों का कहना था कि पेयजल में भी गंदे पानी का मिश्रण होकर सप्लाई आती है। उपायुक्त ने गंभीरता से स्थिति की पड़ताल करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों को भी हिदायत दी कि किसी भी फैक्टरी का गंदा पानी अथवा रसायनयुक्त पानी सीधे धरती में नहीं छोड़ा जाए। उपायुक्त ने मुख्य रूप से गंदे पानी की निकासी के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने पर मंथन किया।
डीसी ने कालूपुर और लहराड़ा क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए
डीसी साइकिल से जैसे ही कालूपुर गांव पहुंचे तो यहां पर लोगों ने गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। कुछ लोगों ने पेयजल संबंधी समस्या तथा व्याप्त गंदगी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की। उपायुक्त ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कालूपुर में एक स्थान पर पार्क के अधूरे निर्माण को देख उपायुक्त ने इसे पूरा कराने के निर्देश दिए। कालूपुर के बीच से गुजरते हुए उपायुक्त लहराड़ा की अलग-अलग गलियों से होकर नई अनाज मंडी क्षेत्र में पहुंचे। यहां उपायुक्त ने मार्केट कमेटी के कार्यालय में पौधारोपण किया।