{"_id":"576c2d434f1c1bd432b481f8","slug":"sonipat-news-hindi-news-rail-prabhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को ही दौड़ेगी सपनों की ट्रेन, प्रभु चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को ही दौड़ेगी सपनों की ट्रेन, प्रभु चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ थाना में थाना प्रभारी जेएस मलिक के साथ मीटिंग करते डीएसपी आरएल तोमर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलमंत्री सुरेश प्रभु 26 जून को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन पर सपनों की ट्रेन को दोपहर 2.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दौरान सोनीपत स्टेशन पर सांसद रमेश कौशिक और डीआरएम अरुण अरोड़ा मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व 2.15 बजे स्टेशन परिसर में जनसभा का आयोजन होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक डीआरएम अरुण अरोड़ा व अन्य रेलवे अधिकारी दोपहर 1.30 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएंगे। गुरुवार शाम को आए रेलमंत्री का कार्यक्रम के मुताबिक चंडीगढ़ में कार्यक्रम के चलते वे सोनीपत नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वहीं से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए गाड़ी को हरी झंडी दिखाने की व्यवस्था की गई है। स्टेशन मास्टर विजय कुमार ने साफ किया कि ट्रैक पर कौन सी गाड़ी चलेगी, इसका अभी फैसला नहीं हुआ है।
स्टेेशन की सुरक्षा बढ़ाई, डीएसपी ने किया निरीक्षण
नई ट्रेन के संचालन की तिथि तय होते ही स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का काम शुरू हो गया है। वीरवार को जीआरपी की सुरक्षा टीम व आरपीएफ के डीएसपी आरएल तोमर ने स्टेशन का निरीक्षण किया। तैयारियों को लेकर जीआरपी व आरपीएफ की ओर से सुरक्षा चाक चौबंद के लिए खाका तैयार किया गया और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा तंत्र की मजबूती को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अजय कुमार के अलावा नरेंद्र राय, हुकुम सिंह व जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार, सुभाष व अन्य जवान मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर आरपीएफ के डीएसपी हेडक्वार्टर आरएल तोमर ने स्टेशन का दौरा कर आरपीएफ टीम को दिशा निर्देश जारी किए।
जीआरपी ने काटे वाहनों के चालान
बड़े अधिकारियों का कार्यक्रम तय होते ही जीआरपी भी सतर्क हो गई है। वीरवार को जीआरपी ने नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी राजकुमार के मुताबिक यह अभियान अब निरंतर चलता रहेगा। साथ ही स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान भी जारी है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को भेजा चौकी खोलने का प्रस्ताव
अमर उजाला से विशेष बातचीत में आरपीएफ के डीएसपी हेडक्वार्टर आरएल तोमर ने बताया कि सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से गोहाना जंक्शन पर एक पुलिस चौकी खोली जाएगी। यह चौकी रोहतक आरपीएफ थाना क्षेत्र की बजाय सोनीपत आरपीएफ थाना क्षेत्र में होगी। फिलहाल गोहाना स्टेशन रोहतक आरपीएफ क्षेत्र के अधीन आता है। गोहाना में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के पास भेजा है।
ऑफिसर रेस्ट हाउस के बाहर सड़क पर जनसभा स्थल बनाने की तैयारी
सोनीपत स्टेशन पर बने ऑफिसर रेस्ट हाउस के बाहर रोड पर रेलमंत्री दौरे पर जनसभा स्थल बनाया जा सकता है। मालगोदाम की तरफ खुले रेलवे परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा की लेकर आरपीएफ व जीआरपी की ओर से तैयारियां की जा रही है।
रेलमंत्री चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोनीपत-गोहाना-जींद ट्रैक पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गुरुवार शाम को ही मुख्यालय से यह सूचना आई है। ट्रेन तय होना अभी बाकी है। सोनीपत स्टेशन पर सांसद और रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
-विजय कुमार, स्टेशन मास्टर सोनीपत