फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, rail, line, sonipat

26 जून से शुरू होगी सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन, रेलमंत्री और सीएम दिखाएंगे पैसेंजर को हरी झंडी

Sat, 18 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 18 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, rail, line, sonipat
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से बातचीत करते डीआरएम अरुण अरोड़ा। - फोटो : bureau
26 जून से सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। इस दौरान एक पैसेंजर ट्रेन सोनीपत स्टेशन से जींद के लिए रवाना की जाएगी। इस रेल लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री सुरेश प्रभु सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थिति रहेंगे। इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार दोपहर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम अरुण अरोड़ा स्वयं सोनीपत स्टेशन आए और यहां औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रहे डीआरएम ने लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, स्टेशन अधीक्षक को स्टेशन की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्लेटफार्म पर सफाई को भी दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एडीआरएम डिम्पी गर्ग, स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह, थाना आरपीएफ प्रभारी जेएस मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीआरएम ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही है। इस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर आरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि रेल लाइन के चालू होने के कोई लिखित आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

-जेएस मलिक, थाना प्रभारी, आरपीएफ

डीआरएम अरुण अरोड़ा ने 26 जून को रेलमंत्री के आगमन की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसी दिन रेल लाइन का उद्घाटन हो सकता है। हालांकि मुझे अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed