फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, nagar nigam, survey

आज से शुरू होगा नगर निगम प्रॉपर्टी सर्वे की मानीटरिंग का काम

Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सिस्टम के जरिए नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी सर्वे की मानीटरिंग की जाएगी। इस संबंध में निगम आयुक्त ने एक टीम का गठन किया है। निगम क्षेत्र में अब तक करीब 40 हजार यूनिट का सर्वे हो चुका है। अब निगम के अधिकारी इन प्रापर्टी का आंकलन करेेंगे। मानीटरिंग के दौरान यह पता लगाने का प्रयास होगा कि सर्वे के दौरान प्रापर्टी की रिपोर्ट सही बनाई गई या नहीं। गौरतलब है कि 6 जुलाई 2015 को प्रदेश सरकार ने नगर परिषद को भंग करके इसे नगर निगम का दर्जा दिया था। निगम में आसपास के 26 गांवों को शामिल किया गया। निगम क्षेत्र का नया प्रॉपर्टी सर्वे करने के लिए जनवरी महीने में सरकार की ओर से मुहर लगते ही दिल्ली की मैप माई इंडिया कंपनी को 1.52 करोड़ रुपये में वर्क आर्डर जारी कर दिया गया। कंपनी को 30 जुलाई तक पूरे निगम क्षेत्र का सर्वे करना था। हालांकि अब तक 40 हजार यूनिट का सर्वे हुआ है। सर्वे के बाद शहर और निगम में शामिल गांवों में भवनों, खाली प्लॉटों की वास्तविक संख्या का ब्योरा निगम के पास होगा।
विज्ञापन


15 फरवरी से शुरू हुआ था सर्वे
दिल्ली की मैप माई इंडिया कंपनी की ओर से 15 फरवरी से निगम क्षेत्र का प्रॉपर्टी सर्वे शुरू किया गया था। अब तक करीब 40 हजार यूनिट का सर्वे किया जा चुका है। 30 जुलाई तक सर्वे पूरा होना है। सर्वे पूरा करने के बाद इसे निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। नगर निगम एरिया की हर प्रॉपर्टी की एक यूनीक आईडी बनेगी। कंप्यूटर स्क्रीन पर एक क्लिक से पूरी आईडी का बायोडॉटा निकल आएगा। इसके तहत भवन मालिक, भवन का खाता नंबर, प्लॉट नंबर, मालिक का नाम, फोन नंबर, भवन का क्षेत्रफल घर बैठे जान जा सकेगा।
विज्ञापन


यहां का हो चुका है सर्वे
निगम के अनुसार राठधना, बैंयापुर, राई, हरसाना कलां, लहराड़ा, फाजिलपुर, गढ़ शहजानपुर, जगदीशपुर, जठेड़ी का हिस्सा, लिवासपुर, लिवान, शहर में जीवन विहार, कैलाश कॉलोनी, पटेल नगर, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-7, सेक्टर-38, राई, इंदिरा कॉलोनी बहालगढ़ रोड, शादीपुर, शाहपुर तुर्क, शांति नगर, श्रीनगर कॉलोनी, सूरत नगर, नई बस्ती बैंयापुर खुर्द, मोहन नगर और बाबा कॉलोनी में प्रॉपर्टी सर्वे किया जा चुका है। सेक्टर-15 में प्रॉपर्टी सर्वे का काम जारी है। 30 जुलाई तक काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस टैक्स बनाने में रहेगी आसानी
रोहतक नगर निगम ने दो साल पहले इस तरह का सर्वे कराया था। इसके माध्यम से ही प्रत्येक मकान का नक्शा तैयार होता है। साथ ही सर्वे एजेंसी मकान को एक यूनीक नंबर देती है, जिसमें मकान का क्षेत्रफल, ऊंचाई-लंबाई, सदस्यों की संख्या, कारोबार से लेकर पूरी लोकेशन का ब्यौरा दर्ज करेगी। इसके आधार पर ही हर मकान का हाउस टैक्स तय होगा। पहले यह काम कर्मचारी फील्ड में जाकर करते थे, जिसमें गड़बड़ी या त्रुटि की गुंजाइश रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

आज से शुरू होगी सर्वे की जांच के लिए मानीटरिंग
निगम अधिकारियों का कहना है कि अब तक 40 हजार प्रापर्टी का सर्वे किया जा चुका है। इसकी मानीटरिंग करने के लिए आयुक्त ने निगम के अधिकारियों की टीम बनाई है। मानीटरिंग के दौरान प्रापर्टी का सर्वे आंकड़ों के आधार पर निरीक्षण किया जाएगा। शुक्रवार से मानीटरिंग का काम शुरू होगा।


सर्वे हो चुकी प्रापर्टियों का निरीक्षण करने के लिए टीम का गठन किया गया है। मानीटरिंग का काम शुक्रवार से शुरू हो रहा है। सर्वे के दौरान प्रापर्टी के आंकड़ों की दोबारा से धरातल पर जांच होगी। जो भी कहीं गड़बड़ी है, उसका समाधान कर दिया जाएगा।
-प्रताप सिंह दहिया, कर अधीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed