{"_id":"56eaf81c4f1c1b56258b482e","slug":"sonipat-news-hindi-news-jat-andolan-stir-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी खाप प्रतिनिधियों के हाथों में आंदोलन की बागडोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी खाप प्रतिनिधियों के हाथों में आंदोलन की बागडोर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान उपस्थित बारहा, खाप व चौगामे के प्रधान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें हरियाणा सरकार पर भरोसा है कि वह जाटों को जरूर आरक्षण देगी। अगर आरक्षण नहीं मिलता है तो अबकी बार जो आंदोलन होगा वह शांतिपूर्ण रहेगा। आंदोलन के दौरान न तो तोड़फोड़ और आगजनी होगी और न ही 36 बिरादरी के भाईचारे में दरार आने दी जाएगी। यह कहना है कि नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भलेराम नरवाल का। नरवाल वीरवार को महम-रोहतक रोड मिनी बाईपास स्थित नरवाल भवन में गोहाना तहसील के चौगामे, अठगामें, बाहरे और खाप प्रधान के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
भलेराम नरवाल ने कहा कि शुक्रवार को आरक्षण के लिए सरकार को दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा हो जाएगा। सरकार ने आरक्षण दिया तो उनका स्वागत है और नहीं दिया तो रोहतक के नांदल भवन में सभी खापों की मीटिंग कर आगे का फैसला लिया जाएगा। आंदोलन खाप प्रधान के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खापों का काम समाज को तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना है। हमें आरक्षण सरकार से लेना है, न कि आम लोगों से। इसीलिए अगर आगामी आंदोलन होगा तो वह शांतिपूर्वक होगा। इस मौके पर बुटाना बारहा प्रधान राजेंद्र कुंडू, मुंडलाना बारहा प्रधान मेहर सिंह लठवाल, आहुलाना बारहा प्रधान मलिक राज मलिक, जौली चौगामा प्रधान प्रेम नंबरदार व खानपुर बारहा प्रधान राज सिंह आदि उपस्थित थे।
सीएम के साथ आज होने वाली बैठक के बाद बनेगी आगे की रणनीति: मलिक
गोहाना। उपमंडलीय परिसर में एसडीएम के साथ बैठक कर जाट समुदाय के लोगों ने पत्रकारों से बातचीत करते आहुलाना बारहा प्रधान मलिक राज मलिक ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी खापों के प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अगर मुख्यमंत्री ने जाटों की मांगों को मान लिया तो सही, नहीं तो चंडीगढ़ से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी रणनीति का ऐलान कर देंगे। उसी रणनीति के आधार पर आगामी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सरसाढ़, इंद्रजीत दुहन, रणधीर, बुधराम, सतपाल सिंह, संजय दुहन, बुटाना बारहा प्रधान राजेंद्र कुंडू, भाकियू रोहतक मंडल प्रधान सत्यवान नरवाल आदि उपस्थित थे।