{"_id":"56eaf7194f1c1b56258b480c","slug":"sonipat-news-hindi-news-jat-andolan-khap-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी कमेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को खरखौदा के बरोणा गांव में कंवाली निवासी रामस्वरूप की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें फैसला लिया गया कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके लिए सभी गांवों से 24 मार्च तक पैसा एकत्र कर 21 सदस्यीय कमेटी को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर फैसला लिया गया कि छह सदस्यीय समिति ही सरकार और मीडिया से किसी भी प्रकार की बात करने के लिए अधिकृत होगी। इसमें राजेंद्र सिंह सिसाना, मा. सतपाल बरोणा, मा. इंद्र सिंह झरोठी, बलबीर सिंह सेहरी, बलवान सिंह रोहणा, इंद्रजीत सिसाना और विकेश रोहणा के नाम शामिल है। इस मौके पर मांग की गई कि सरकार जाटों को जल्द से जल्द आरक्षण दे और आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जाटों की ओर से पहले भी शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया गया था और आगे भी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग को रखा जाएगा।
विज्ञापन