फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, gate, sonipat

प्रशासन से धोखा खाए लोगों ने खुद किए सुरक्षा के इंतजाम

Thu, 17 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 17 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, gate, sonipat
इंद्रगढ़ी की मुख्य गली पर लगाया गया गेट - फोटो : bureau
आरक्षण के लिए जाटों द्वारा दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम देर रात खत्म हो जाएगा। दोबारा से पहले जैसे हालात की आशंका भर से लोगों में डर और दहशत का माहौल है। जिन कॉलोनी और इलाकों में उपद्रवियों ने पहले जमकर बवाल काटा था, वहां लोगों ने अपने स्तर पर ही सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। कॉलोनियों के बाहर गेट लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई असामाजिक तत्व अंदर न घुस सके। उधर, अधिकारियों का कहना है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस बार उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। हालात को देखते हुए रासुका के तहत मामले दर्ज किए जा सकते हैं। हालांकि अधिकारियों के इन दावों के बावजूद लोगों के दिलों से दहशत निकल नहीं पा रही है। बरोदा रोड व महम रोड स्थित इंद्रगढ़ी और विश्वकर्मा कॉलोनी के लोगों ने तो सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ गलियों पर सात गेट लगवा लिए हैं। इतना ही नहीं, बाल्मीकि बस्ती के चारों तरफ नौ गेट लगवाए गए हैं। गौरतलब है कि आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में बाल्मीकि बस्ती के एक युवक का दो दिन बाद सरकारी अस्पताल में शव मिला था।
विज्ञापन


सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा नहीं दी तो खुद ही उठा लिया बीड़ा
इंद्रगढ़ी कॉलोनी के रहने वाले होशियार सिंह ने बताया कि जब उपद्रवी उनकी कॉलोनी के अंदर और बाहर दहशत फैला रहे थे, तब प्रशासन और सरकार ने उनका कोई साथ नहीं दिया। इससे कॉलोनीवासियों पर सरकार व प्रशासन से भरोसा उठ चुका है। अपनी सुरक्षा को देखते हुए कॉलोनिवासियों ने लगभग पांच लाख रुपये एकत्र करके सात गेट लगवाए हैं।
विज्ञापन


अबकी बार कालोनी में नहीं घुस पाएंगे उपद्रवी
इंद्रगढ़ी कॉलोनीवासी सचिन ने बताया कि आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने मनमानी की, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सभी गलियों में लोहे के मजबूत गेट लगवाए गए हैं। साथ में चौकीदार की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed