फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, fasting end

भूख हड़ताल समाप्त, अब करेंगे क्रमिक अनशन

Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, fasting end
भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग का बीपी जांचते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : bureau
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में लघु सचिवालय स्थित पार्क में चल रहा जाट न्याय धरना सोमवार को नौवें दिन में प्रवेश कर गया। पिछले छह दिनों से चल रही भूख हड़ताल भी सोमवार को खुलवा दी गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ही अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन खुलवाया। इस दौरान फैसला लिया गया कि अब प्रतिदिन 2 लोग क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। भूख हड़ताल खुलवाने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। बता दें कि भूख हड़ताल के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले बुजुर्गों की संख्या 2 पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर गांव नकलोई से विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर समुदाय को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा कोर्ट द्वारा आरक्षण मामले की सुनवाई आगे टालने को लेकर भी समिति ने विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


डॉक्टरों की चेतावनी के बाद समिति पदाधिकारियों ने खत्म कराई भूख हड़ताल
बुधवार को भीम सिंह और जयसिंह शामड़ी के साथ जाट न्याय धरने पर भूख हड़ताल शुरू हुई थी। अगले ही दिन सुखबीर सिंह भी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शुक्रवार को हवा सिंह ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इस तरह से चार लोगों की चल रही भूख हड़ताल को सोमवार को समिति के पदाधिकारियों ने ही खत्म कराया। भूख हड़ताल पर बैठने वाले सुखबीर सिंह की जहां रविवार को तबीयत बिगड़ गई थी, वहीं रविवार रात को धर्मसिंह की भी तबीयत खराब हो गई थी। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इधर, सोमवार को धरने स्थल पर बैठे भीम सिंह और जयसिंह का सोमवार को चेकअप किया गया। सामान्य अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने चेकअप के बाद बताया था कि दोनों का बीपी डाउन है। इसीलिए इनकी कभी भी तबीयत बिगड़ सकती है। समिति के पदाधिकारियों को जब इस बारे में बताया गया तो उसी समय फैसला लिया गया कि भूख हड़ताल खत्म कराई जाएगी। इसके बाद यह भी फैसला लिया गया कि अब क्रमिक अनशन किया जाएगा। जिसमें 2 लोग 24 घंटों के लिए भूख हड़ताल करेंगे। मंगलवार को सतवीर व राजकुमार अनशन करेंगे।
विज्ञापन


नकलोई से आए अलग-अलग समुदाय के लोग
नकलोई गांव से वाल्मीकि, जागड़ा हित कई जातियों के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। इसमें पूर्व सरपंच बलवान वाल्मीकि, भग्गो, रोहतास, फूला, रामफल, विजय आदि शामिल रहे। वहीं धरने को संबोधित करते हुए मुस्लिम वर्ग से आए शाबिर अली ने कहा कि जब अहीर, गुर्जर, सैनी को आरक्षण प्राप्त है तो जाट जाति को भी आरक्षण मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त हरि प्रकाश मंडल भी धरने को संबोधित किया। दूसरी ओर सुबह के सएमय दिल्ली से समिति की महासचिव निशा सिंह और संगठन सचिव रामनिवास सरोहा भी धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष के लिए तैयार हैं, चाहे कितना समय लगे
समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया और जिलाध्यक्ष राजेश दहिया ने बताया कि पूरा समुदाय संघर्ष के लिए तैयार है, चाहे वो कितना भी लंबा हो। इन्होंने बताया कि माननीय अदालत ने आरक्षण मामले की सुनवाई 17 जुलाई तक टाल दी है। इन्होंने कहा कि आरक्षण तो अदालत का मामला है, हमारा मकसद हमारी दो मांगें मनवाना है। राजेश दहिया ने बताया कि प्रशासन ने फरवरी में दर्ज हुए मामलों को लेकर आश्वासन तो दिया है। उसके लिए हम लिस्ट भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed