फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, continue, village

बढ़ने लगी आंदोलन की सरगर्मी

Sat, 18 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 18 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, continue, village
नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचते समुदाय के लोग। - फोटो : bureau
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा लघु सचिवालय में जारी जाट न्याय धरना शुक्रवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को एक ओर तो दिल्ली से समुदाय के प्रतिनिधि पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर 19 जून को डीसी को ज्ञापन देते समय शक्ति प्रदर्शन के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। तैयारियों के तहत शुक्रवार को 6 गाड़ियों को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए रवाना किया गया। समिति के तत्वावधान में ये काम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा 19 जून को लघु सचिवालय पहुंचने के लिए किया गया है। दिल्ली से पहुंचे समुदाय के नेताओं ने धरने को समर्थन देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मामला कतई कोर्ट में नहीं जाता, अगर सरकार मजबूत होती तो। उन्होंने मांग रखी कि समुदाय को अलग से श्रेणी में आरक्षण देने के बजाए, अहीर, गुर्जर, सैनी की श्रेणी में ही आरक्षण दिया जाए, ताकि किसी तरह का विवाद न हो।
विज्ञापन


19 को करेंगे शक्ति प्रदर्शन, देंगे ज्ञापन
समिति के तत्वावधान में चल रहे धरने के दौरान फैसला लिया गया है कि 19 जून को समुदाय के लोग डीसी को ज्ञापन देने पहुंचेंगे। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन को दिखाया जाएगा कि कितनी संख्या में लोग आरक्षण के पक्ष में हैं। इसीलिए योजना बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के लिए टीमें भेजनी शुरू की गई हैं। शुरुआत में शुक्रवार को 6 गाड़ियां भेजी गई हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed