फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, bus, sonipat

पूछताछ केंद्र पर आईं 150 कॉल, पूछ रहे, आज चलेंगी रोडवेज की बसें

Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, bus, sonipat
रोडवेज डिपो का पूछताछ केंद्र पर बसों की जानकारी लेते यात्री। - फोटो : bureau
प्रदेश में दोबारा से जाट आरक्षण आंदोलन शुरू होने की आहट से ही आम आदमी डरा और सहमा है। कहीं हालात दोबारा बेकाबू न हो जाएं, इसी चिंता में या तो लोग अपने बच्चों को अपने घर बुला लेना चाहते हैं या फिर गंतव्य तक पहुंचने की चिंता में रेल और बस के पूछताछ केंद्र में फोन मिलाकर इनके शुक्रवार को चलने की तस्दीक कर रहे हैं। गुरुवार को रोडवेज की इंक्यवायरी पर दिनभर छात्र और छात्राओं का तांता लगा रहा कि शुक्रवार को बसें चलेंगी या नहीं। साथ में पूरे दिन 150 यात्रियों ने फोन करके अपने रूट की बसों के बारे में पूछा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बसें चल रही हैं। सरकार द्वारा बस नहीं चलाने के अभी तक कोई आदेश नहीं आए हैं। हालात को देखकर भी अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

फरवरी महीने में जाट आरक्षण को लेकर शुरू हुए आंदोलन के चलते सबसे पहले रोहतक और गोहाना रूट को बंद किया गया था। आंदोलन की आग बढ़ी तो जीटी रोड पर दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक भी जाम हो गए। गोहाना में डिपो की तीन बसों को जहां जला दिया गया, वहीं बसें न चलने से लाखों रुपये का घाटा हुआ। साथ में लोग भी इधर-उधर फंसकर रह गए। अब फिर कुछ जाट संगठनों ने दोबारा से आंदोलन की चेतावनी दे रखी है। इसके चलते आम लोगों के मन में डर है कि कहीं फिर से रोड जाम न हो जाएंगे। इस कारण बार-बार रोडवेज डिपो में कॉल करके अपने रूट के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वालों के सबसे ज्यादा कॉल
रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर दिनभर में 150 कॉल आई हैं। इसमें ज्यादातर दिल्ली, चंडीगढ़ ओर रोहतक रूट के बारे में पूछ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि 18 मार्च को बस चलेंगी या नहीं, कोई पूछ रहा है कि सुबह ड्यूटी पर जाऊं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बोली, बेटी दिल्ली में पढ़ रही है, घर बुला लूं या नहीं
पूछताछ केंद्र के मुताबिक सुबह से दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं की भी कॉल आ चुकी है। बस चल रही है क्या। कल चलेंगी या बंद हो जाएंगी। एक महिला ने पूछा, उसकी बेटी दिल्ली में पढ़ती है। उसे घर बुला लूं क्या, कहीं जाम में न फंस जाए।

एक ही व्यक्ति चार-चार बार कर रहा फोन
बुरा हाल हो चुका है। एक ही व्यक्ति चार-चार बार फोन करके रोडवेज बसों के बारे में पूछताछ कर रहा है। रोहतक वाली बस आई या नहीं आई और कल चलेगी या नहीं।

स्कूल और कालेजों के छात्रों की भी लगी लाइन
बाहर से सोनीपत पढ़ने आने वाले लड़के और लड़कियां अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह पहुंचेंगे या नहीं। उन्हें लगता है कि कहीं वे जाम न फंस जाएं। शहर के एक महिला कालेज से चार बार लड़कियों के बसों के बारे में फोन आ चुका है।


गुरुवार को दिनभर पूछताछ केंद्र का फोन बजता रहा। 150 से ज्याद कॉल आ चुकी हैं। सभी यहीं पूछ रहे हैं कि बस चलेगी या नहीं। जवाब देते-देते कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। यात्रियों और कॉल करने वालों को बताया गया है कि बस चल रही हैं। सरकार का कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं कि बस चलेगी।
-संदीप कुमार, इंचार्ज पूछताछ केंद्र, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed