फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, education, admission

सुबह भड़के अभिभावक, शाम को जारी किया रिजल्ट

Sat, 09 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, education, admission
प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : bureau
134-ए के तहत 3 जुलाई को हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को परिजनों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावकों द्वारा प्रदर्शन करने पर प्रशासन ने दोपहर बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया। जिसमें 228 बच्चों में से केवल 69 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रदर्शन कर रहे अभिभावक जयकरण धानिया, सुंदरलाल, शिवानी, रानी, जितेंद्र ग्रेवाल, राजेश व दीपक ने बताया कि 3 जुलाई को 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का 7 जुलाई को रिजल्ट घोषित करना था। अभिभावकों का आरोप है कि वे दो दिन से बीईओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


मई में की थी परीक्षा पास, अब तक नहीं हुआ दाखिला
विष्णुनगर निवासी चंद्रलाल ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसके दो बच्चे हैं। जिन्होंने मई महीने में 134-ए के तहत परीक्षा पास की थी। जिसमें अंजली का तीसरी और सुहानी का दूसरी कक्षा में दाखिला एक निजी स्कूल में हुआ था। हालांकि अभी तक उनका दाखिला नहीं हुआ है। क्योंकि निजी स्कूल संचालक दाखिले की भारी फीस मांग रहे हैं। बीईओ व डीईओ द्वारा लिखित में देने के बाद भी निजी स्कूल आदेश मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


अबकी बार दाखिलों में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
134-ए के तहत शुक्रवार को बीईओ कार्यालय में रिजल्ट घोषित करने के बाद बीईओ ने निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संचालकों को सभी बच्चों के दाखिले लेने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अब की बार अगर दाखिले में किसी ने भी कोताही बरती तो पहले दो बार नोटिस दिया जाएगा, फिर भी नहीं माने तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बच्चों का होगा निजी स्कूलों में दाखिला
बीईओ सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट घोषित करने के लिए विभागीय आदेश प्राप्त नहीं हुए थे। उन्होंने खुद सोनीपत जाकर उपायुक्त केएम पांडुरंग से रिजल्ट घोषित करने के आदेश लिए और रिजल्ट घोषित किया। जिसमें 228 बच्चों में से 69 बच्चों ने परीक्षा पास की। सभी बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला होगा। अगर निजी स्कूल संचालक दाखिला नहीं दे रहे तो अभिभावक उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं। दाखिला न देने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed