फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, dc, plan, commitee

सर्वसम्मति से चुने गए समिति के 15 सदस्य

Sat, 18 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 18 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, dc, plan, commitee
पंचायत भवन में जिला परिषद के सदस्यों की बैठक लेते डीसी - फोटो : bureau
पंचायत भवन में जिला परिषद सदस्यों की बैठक उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्यों को जिला योजना समिति का सदस्य चुन लिया गया। जिन जिला पार्षदों को जिला योजना समिति का सदस्य चुना गया है। उनमें वार्ड नंबर एक से पार्षद एवं जिला परिषद की प्रधान मीना रानी, वार्ड नंबर-11 से पार्षद एवं परिषद की उप प्रधान बिजेंद्र मलिक तथा वार्ड-22 की सुशीला देवी, वार्ड-3 की रेखा, वार्ड-10 की यशवंती देवी, वार्ड-12 के भूपेंद्र, वार्ड-16 के  जयदीप सिंह, वार्ड-2 के अशोक कुमार, वार्ड-17 के तेजभान, वार्ड-21 के प्रमोद कुमार, वार्ड 18 के अनिल कुमार, वार्ड 15 की ज्योति मलिक, वार्ड-23 के नंदकिशोर, वार्ड-7 के संजय कुमार व वार्ड 20 की आशा रानी शामिल है। इस बैठक में जिला परिषद के कुल 23 सदस्यों में से 21 सदस्यों ने भाग लिया। जिनमें से उपरोक्त 15 को सर्वसम्मति से जिला योजना समिति का सदस्य चुन लिया गया। यह समिति उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्य करेगी। उपायुक्त ने आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्ड की विकास योजना तैयार करें ताकि विकास राशि आने पर उन योजनाओं पर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति विभिन्न विभागों की ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान बनाने और उनको क्रियान्वित करने में अपना सहयोग देगी। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव सरला कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कार्यक्रम अधिकारी दर्शन राठी और चुनाव कार्यालय से कानूनगो राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed