{"_id":"56e9ade94f1c1bec768b4595","slug":"sonipat-news-hindi-news-civic-news-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड डीसी रोड पर काट दी पेयजल, सीवरेज और बीएसएनएल की लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड डीसी रोड पर काट दी पेयजल, सीवरेज और बीएसएनएल की लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
ओल्ड डीसी रोड पर टूटी पाइप लाइन को ठीक करने से पूर्व पानी निकालता कर्मचारी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाह रे नगर निगम। चले थे ओल्ड डीसी रोड पर रोशनी करने। रात के अंधेरे में जेसीबी चलाकर पेयजल, सीवरेज और बीएसएनएल लाइन काटकर लोगों के घरों में अंधेरा कर दिया। बुधवार सुबह लोग उठे तो सड़क और घरों के बाहर पानी ही पानी नजर आया। इलाके में बीएसएनल के सैकड़ों फोन डेड हो गए। पूछने पर निगम के अधिकारी बोले, हमें तो यह भी नहीं पता कि कौन ठेकेदार ओल्ड डीसी रोड पर स्ट्रीट लाइट के लिए लाइन बिछाने का काम कर रहा है।
शहरी निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन की पहल पर शहर के उन इलाकों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है, जहां अब तक अंधेरा रहता है। इसी कड़ी में ओल्ड डीसी रोड पर न केवल लाइन बिछाई जा रही है, बल्कि पोल लगाने के लिए आधार भी बनाए जा रहे हैं। मंगलवार रात को ओल्ड डीसी रोड पर गुरुद्वारे से लेकर माडल टाउन मोड़ तक ठेकेदार के कर्मचारियों ने जेसीबी से लाइन खोद दी। इससे जगह-जगह से पेयजल लाइन कट गई और दो जगह से सीवरेज लाइन टूट गई। साथ में बीएसएनएल की लाइन कट गई। लोगों का कहना है कि सुबह से पानी और सीवर का पानी एक साथ घर के सामने रोड पर जमा हो रहा है, लेकिन कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।
बाहर का ठेकेदार स्ट्रीट लाइट की लाइन बिछाने का काम कर रहा था। मामला उनके नोटिस में आया है, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सोमवीर, जेई नगर निगम
ओल्ड डीसी रोड पर कौन ठेकेदार स्ट्रीट लाइट की लाइन बिछाने का काम कर रहा है, उन्हें पता नहीं है। अगर इस तरह पानी, सीवरेज और बीएसएनएल की लाइन काटी गई है तो गलत है। जल्द रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
-विवेक गिल, म्यूनिसिपल इंजीनियर नगर निगम