फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, bus, ladki

जिस रूट पर लड़कियों की संख्या होगी कम, वहां स्पेशल बसों में सफर करेंगी महिलाएं भी

Mon, 18 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 18 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, bus, ladki
खानपुर से पानीपत की बस को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व अन्य - फोटो : bureau
 परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि जिस रूट पर लड़कियों की संख्या कम होंगी, वहां महिलाओं को बसों में सफर की अनुमति दी जाएगी। बीते वर्ष उनके पास लड़कियों के लिए रोडवेज बसों की मांग के संदर्भ में 82 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें पूरा कर दिया गया है। वर्तमान में हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 4221 बसें हैं और प्राइवेट बसों की संख्या 850 है। इसी वर्ष 600 बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। साथ ही कम संख्या वाले रूटों के लिए 400 मिनी बसें भी शामिल की जाएंगी। पंवार ने रविवार को खानपुर कलां स्थित भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में सिलाई कौशल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं के लिए कासंडा से पानीपत के लिए विशेष बस सेवा का शुभारंभ किया। जहां उन्होंने पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

विवि में चल रहे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जिसके प्रथम बैच की सभी 54 महिलाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिला है। इन्हीं महिलाओं के लिए एक विशेष बस सेवा की शुरुआत की गई है। यह घोषणा राज्य के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पहले बैच में 54 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। सभी महिलाओं को पानीपत में प्लेसमेंट मिला है। इन महिलाओं की सुविधा के लिए बस की मांग की गई थी, जिसे आज पूरा किया गया है। पहले बैच की सफलता के बाद अब दूसरा बैच शुरू किया गया है। सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर एक राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर विवि कुलपति प्रो. आशा कादियान, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, जीएम रोडवेज जोगेंद्र रावल, गोहाना मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक, रामफल चिड़ाना, पार्षद संजय, मनीष, जोगेंद्र, गगन, डॉ. सुमन दलाल व अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed