फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, agitation, admission

डीईओ कार्यालय पर जड़ा अभिभावकों ने ताला, पुलिस ने खुलवाया

Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, agitation, admission
डीईओ कार्यालय पर अभिभावकों द्वारा जड़े गए ताले को पुलिस की देखरेख में खोलते कर्मचारी - फोटो : bureau
 नियम 134-ए का विवाद शायद अभी और लंबा चलेगा। क्योंकि शुक्रवार को जारी की गई लर्निंग लेवल टेस्ट की दूसरी लिस्ट में 1936 बच्चों में से केवल 434 बच्चों को उत्तीर्ण बताया गया। लिस्ट देखने बीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक गुस्सा गए और छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले एकत्र होकर डीईओ कार्यालय पहुंचे। यहां पर जमकर विरोध प्रदर्शन तथा नारेबाजी की गई। कुछ ही देर में अभिभावकों ने डीईओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके बाद मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंची तथा अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभिभावक नहीं माने। इसके बाद डीएसपी आर्यन चौधरी पहुंचे तथा अभिभावकों को शांत कराया। मौके पर पहुंचे डिप्टी डीईओ राजेंद्र दहिया ने एक सप्ताह का आश्वासन दिया। इसके बाद अभिभावकों ने ताला खोल दिया। बता दें कि गत रविवार को केवल 42.8 प्रतिशत ही बच्चों ने हिस्सेदारी दिखाई थी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हुए लर्निंग लेवल टेस्ट में जिले के 20 सेंटरों पर कुल 1936 बच्चों ने टेस्ट दिया था।  
विज्ञापन


क्या कहते हैं अभिभावक
प्रशासन ने जानबूझ कर किया है बच्चों को फेल

लर्निंग लेवल टेस्ट में 2 हजार के करीब बच्चों ने परीक्षा दी थी, पास सिर्फ 434 ही किए गए हैं। प्रशासन ने जानबूझ कर बच्चों को फेल किया है। अगर ज्यादा बच्चे पास होते तो प्रशासन को उन्हें भी दाखिला दिलवाना पड़ता।
विज्ञापन

-पूनम, अभिभावक

बच्चे की मेहनत हुई बर्बाद
मेरी लड़की ने चौथी कक्षा के लिए परीक्षा दी थी। पूरी मेहनत करके उसने पेपर दिया था, लेकिन अब लिस्ट में नाम ही नहीं है। ऐसा क्या टेस्ट था, जोकि इतने बच्चे फेल हो गए। इस मामले में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरती, अभिभावक

दोबारा लिया जाए पेपर
दो बार पेपर लिया गया है जिसमें भी नाम मात्र बच्चों के नामों को लिस्ट में रखा गया है। सभी बच्चों को फेल दिखाया गया है। एक बार और टेस्ट लेना चाहिए, ताकि नियम के तहत कुछ और बच्चो को भी दाखिला मिल सके।
-सुनीता, अभिभावक

पुरानों का करवा दो दाखिला
बच्चों की पढ़ाई पहले ही बहुत प्रभावित हो चुकी है। अब जिन बच्चों के नाम लिस्ट में आ चुके है कम से कम उन्हें दाखिले दे देने चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई जल्द शुरू  हो सके । अन्य बच्चों के लिए भी मौके बनाने चाहिए।
-संगीता, अभिभावक

टेस्ट में पास होने वाले सभी बच्चों के दाखिले एक सप्ताह के अंदर हो जाएंगे। सुबह डीसी ने बैठक में सभी स्कूलों को निर्दश दे दिये है। अगर कोई स्कूल दाखिला नहीं देता है तो उसके खिलाफ लिखित में शिकायत देने होगी। स्कूल संचालक को नोटिस देकर उसकी मान्यता रद करने की कार्यवाही कि जाएगी। अभिभावकों को चाहिए कि वो थोड़ा धैर्य रखें।

-राजेंद्र दहिया, डिप्टी डीईओ, सोनीपत

नियम 134-ए के तहत जमा हुए आय प्रमाण पत्रों की होगी जांच : पांडुरंग
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने आदेश जारी करते हुए नियम 134-ए  के तहत अभिभावकों द्वारा जमा करवाए गए आय प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए। अपने आदेशों में उन्होंने कहा कि सभी प्रमाण पत्रों की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। जांच में अगर कोई आय प्रमाण अधिक आय के बावजूद कम आय दिखाकर बना पाया जाता है तो संबंधित अभिभावक व प्रमाण पत्र बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed