फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Municipal Corporation seal the buildings which built in violation of the rules

सोनीपत में नगर निगम की कार्रवाई: नक्शे के मुताबिक नहीं किया जा रहा था आठ भवनों का निर्माण, किए सील

Tue, 13 Dec 2022 05:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 05:37 PM IST
सार

नक्शे के मुताबिक उन भवनों का निर्माण नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर नगर निगम की ओर से पहले भी नोटिस जारी कर रखे थे।

विज्ञापन
Sonipat Municipal Corporation seal the buildings which built in violation of the rules
निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम की ओर से मंगलवार को एटलस रोड पर अभियान चलाकर आठ निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया। सहायक नगर योजनाकार नवरत्न वत्स के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी मालिकों ने नगर निगम से भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवा रखा था, लेकिन नक्शे के मुताबिक उन भवनों का निर्माण नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन


इसको लेकर नगर निगम की ओर से पहले भी नोटिस जारी कर रखे थे, लेकिन प्रॉपर्टी मालिकों ने उन नोटिसों का पालन किए बिना निर्माण कार्य जारी रखा। इस पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए एटलस रोड पर आठ निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन


टीम में भवन निरीक्षक आनंद किशोर, दलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही टीम ने भवन मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सील तोडक़र दोबारा निर्माण शुरू किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed