{"_id":"587fb25d4f1c1bf069efe4bc","slug":"sonipat-meat-market-operates-12-shops-sealed-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट में अवैध रूप से चल रही 12 दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट में अवैध रूप से चल रही 12 दुकानें सील
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मीट मार्केट में दुकानों को सील करते हुए सफाई निरीक्षक कृष्ण
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट मार्केट में अनुमति लिए बिना चल रही 12 दुकानों को नगर निगम ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद किशोर के नेतृत्व में पहुंची टीम की ओर से की गई। साथ ही टीम ने मीट मार्केट से बाहर भी अवैध रूप से दुकान चला रहे मीट विक्रेताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी।
बंद पड़े स्लाटर हाउस के पास मीट मार्केट में नगर निगम की 27 दुकानें हैं, जिनमें से 15 किराए पर दी हुई हैं। 12 दुकानें पहले से खाली पड़ी हैं, इन दुकानों में बिना बोली के लोगों की ओर से कब्जे करने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर नगर निगम की ओर से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जब मामला दिसंबर माह में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठा तो समिति के चेयरमैन और राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के लिए नगर निगम को आदेश जारी किए। इस पर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद किशोर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल व कृष्ण सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। बुधवार दोपहर को मीट मार्केट में पहुंची टीम की ओर से अवैध रूप से चली रही 12 दुकानों को सील किया गया।
निगम क्षेत्र में मीट मार्केट के बाहर नहीं खुलेगी दुकानें
शहर के बस स्टैंड रोड, मुरथल रोड, ईदगाह कॉलोनी, सेक्टर-14, मित्तल अस्पताल रोड व कच्चे क्वार्टर के अलावा निगम में शामिल कई गांवों में अवैध रूप से दुकानें खोलकर मीट को बेच जा रहा है। मीट मार्केट के अलावा कहीं भी मीट की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित है। नगर निगम द्वारा शहर के बस स्टैंड के पास मीट मार्केट स्थापित की गई है, लेकिन इनकी आड़ में दुकानदार सड़क किनारे कहीं पर भी अपनी दुकान सजा लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्केट से बाहर खुली सभी मीट की दुकानों को जल्द की सील किया जाएगा। इसको लेकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद किशोर ने मीट मार्केट में दुकानदारों पर कार्रवाई करने की बात कही।