फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Malfunction in OHC of Ajmer-Chandigarh Vande Bharat Express, stoppage at Sandal Kalan station

Sonipat: अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस के ओएचसी में खराबी, दो घंटे से सांदल कलां स्टेशन पर ठहराव

Mon, 16 Sep 2024 02:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 02:58 PM IST
सार

सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन पर वंदे भारत में तकनीकी खराबी आने से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इससे ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Sonipat: Malfunction in OHC of Ajmer-Chandigarh Vande Bharat Express, stoppage at Sandal Kalan station
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन पर चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते सोमवार दोपहर को ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसी बीच ट्रेन संख्या 20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस करीब दो घंटे से सांदल कलां स्टेशन मुख्य लाइन पर रोकी गई है।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक तकनीकी खराबी आने से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा अन्य कई एक्सप्रेस ट्रेनों व पैसेंजर गाड़ियों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सुबह करीब 11:24 बजे चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन से अंबाला की ओर रवाना किया गया। सोनीपत पार करने के बाद सांदल कलां स्टेशन पर चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस के ओवरहेड उपकरण (ओएचसी) में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे ट्रेन को सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के ओएचसी की तकनीकी खामी को ढूंढने का प्रयास किया गया। फिलहाल कर्मचारी वंदे भारत के इंजन में तकनीकी खराबी को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बीच दिल्ली से अंबाला व अंबाला से दिल्ली की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस दौरान ट्रेन संख्या 12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को भी 5 मिनट के लिए सांदल कलां स्टेशन की डाउन लाइन पर रोका गया था।


इसके बाद सुपर एक्सप्रेस को दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस में फिलहाल तकनीकी खामी को ढूंढा जा रहा है। समस्या का समाधान होने के बाद ही इसे अंबाला की तरफ रवाना किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed