फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Lok Sabha constituency: Election battle intensifies on the basis of issues and Modi

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र : मुद्दों और मोदी के सहारे चुनावी जंग तेज

Sat, 25 May 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Sonipat Lok Sabha constituency: Election battle intensifies on the basis of issues and Modi
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की सियासत में किसका पलड़ा भारी रहेगा, इसका खुलासा तो 4 जून को ही होगा, लेकिन इसका फैसला मतदाता आज ही कर देंगे। सोनीपत में मुकाबला बेहद रोचक माना जाने लगा है। भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। कांग्रेस जहां भूपेंद्र हुड्डा को ही आगे रखकर विधानसभा वाले मुद्दे गिनवा रही है तो भाजपा मोदी के सहारे ही बेड़ा पार लगाने की जुगत में है। शनिवार को मतदान के दौरान दोनों ही खेमों में गहमागहमी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मोहनलाल बड़ौली : मोदी की उपलब्धियों का सहारा लिया
सोनीपत में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में राई विधायक मोहनलाल बड़ौली मैदान में हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी चुनौती बने हुए हैं। खास बात यह है कि दोनों प्रत्याशी ब्राह्मण होने के कारण जाति का मुद्दा यहां शुरू से गौण रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आम जनता के मुद्दे ही हावी रहे। भाजपा के मोहनलाल बड़ौली ने ज्यादातर जनसभा या जनसंपर्क में मोदी की उपलब्धियों का प्रचार किया है और देश के विकास में प्रधानमंत्री के मजबूत निर्णयों को बड़ा कारण बताया। राम मंदिर व अनुच्छेद 370 के मुद्दे को भी प्रमुखता से भुनाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने प्रचार का दायरा जन मुद्दों तक सीमित रखा। खासकर महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाकर महिलाओं व युवाओं को लुभाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा प्रदेश में पिछली भूपेंद्र हुड्डा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी खूब प्रचार किया गया। दोनों ही पार्टियों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पुरजोर कोशिश की है। माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है सोनीपत में मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। हार-जीत का अंतर बेहद कम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed