फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat lags behind in sex ratio, recording 894 again after two years.

Sonipat News: लिंगानुपात में पिछड़ा सोनीपत, दो साल बाद फिर 894 दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sonipat lags behind in sex ratio, recording 894 again after two years.
सोनीपत के नागरिक अस्पताल स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2025 में जारी लिंगानुपात में सोनीपत जिला पिछड़ते हुए 21वें पायदान पर लुढ़क गया है। पीएनडीटी की पांच और एमटीपी की 14 रेड किए जाने के बावजूद 894 लिंगानुपात दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले का लिंगानुपात एक साल में सात पायदान लुढ़क गया है। वर्ष 2025 का लिंगानुपात चिंताजनक है। इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले भविष्य में लड़कियों की संख्या में लगातार कमी होती रहेगी।
विज्ञापन

कहने को तो बेटी बचाने के नारे गली-गली लग रहे हैं, लेकिन जिले में बिन जन्मी बेटियों को मारने का सिलसिला जारी है। इसका नतीजा है कि जिले में लिंगानुपात लगातार घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास जिले में 105 अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत हैं। विभाग के अनुसार गन्नौर व खरखौदा ब्लॉक में जन्म लेने वाली लड़कियों की संख्या कम रही। इसकी वजह से विभाग लिंगानुपात में कम आना मान रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में 24,910 बच्चों का जन्म हुआ है। इसमें 13,150 बेटे और 11,760 बेटियां शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक करने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए।
जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है। लिंगानुपात के मामले में सोनीपत सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। इस बार सोनीपत जिला 21वें पायदान पर पहुंचा है।


लिंगानुपात

वर्ष- 1000 लड़कों के अनुपात में लड़कियां

2014 830

2015 867

2016 902

2017 937

2018 950

2019 909

2020 917

2021 888

2022 898

2023 894

2024 901

2025 894


लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए प्रयास जारी है। वर्ष 2025 में लिंगानुपात में कमी इसलिए हुई है कि गन्नौर व खरखौदा ब्लॉक में जन्म लेने वाली बेटियों की संख्या कम रही। भ्रूण हत्या को बढ़ावा देने वालों पर लगातार शिकंजा कसा रहा है। आंकड़े को और सुधारने के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।


- डॉ. नितिन फलस्वाल, नोडल अधिकारी, पीसी-पीएनडीटी, स्वास्थ्य विभाग


गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करने व करवाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। भ्रूण लिंग जांच मामले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9817596358 पर दी जा सकती है। भ्रूण लिंग जांच करने या करवाने वालों को पकड़वाने पर विभाग की ओर से एक लाख रुपये नकद इनाम राशि दी जाएगी। इस बार लिंगानुपात में काफी गिरावट आई है, इसके कारणों की समीक्षा कर आंकड़े को बढ़ाया जाएगा।
- डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed