{"_id":"63e878e1520c6e17fc004994","slug":"sonipat-girl-child-who-went-missing-while-playing-found-safely-in-nathupur-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कुंडली में गली में खेलते हुए लापता हुई तीन साल की बच्ची, साढ़े तीन घंटे बाद नाथूपुर में सकुशल मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कुंडली में गली में खेलते हुए लापता हुई तीन साल की बच्ची, साढ़े तीन घंटे बाद नाथूपुर में सकुशल मिली
Sun, 12 Feb 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:58 AM IST
सार
मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी व्यक्ति ने शनिवार रात को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहे हैं। वह तथा उनकी पत्नी दोनों काम करते हैं। उनके पास दो बेटी और दो बेटे हैं। शनिवार को वह बच्चों कमरे पर छोड़कर काम पर चले गए थे।
विज्ञापन
कुंडली थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के कुंडली क्षेत्र से देर शाम संदिग्ध अवस्था में लापता हुई बच्ची साढ़े तीन घंटे बाद नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में सकुशल बरामद कर ली गई। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है।
मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी व्यक्ति ने शनिवार रात को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहे हैं। वह तथा उनकी पत्नी दोनों काम करते हैं। उनके पास दो बेटी और दो बेटे हैं। शनिवार को वह बच्चों कमरे पर छोड़कर काम पर चले गए थे। शनिवार देर शाम उनकी तीन साल की बेटी गली में खेलते हुए अचानक लापता हो गई। जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब बेटी का पता नहीं लगा तो रात को पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रात को करीब पौने 11 बजे नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।
कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही तुरंत अलग-अलग टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची को बरामद कर लिया गया है।