फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat dominates HTET: Toppers in Level 3 and 1

एचटेट में सोनीपत का दबदबा : लेवल 3 व 1 में अव्वल

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sonipat dominates HTET: Toppers in Level 3 and 1
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को एचटेट का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें सोनीपत के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। एचटेट लेवल-3 व 1 की परीक्षा में यहां के विद्यार्थियों ने प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया, जबकि लेवल-2 की परीक्षा में जींद जिले के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहा। इनसे आगे मेवात, हिसार व झज्जर जिले के विद्यार्थी रहे हैं। जिले के कुल 10529 परीक्षार्थियों में से 1235 पास हुए हैं। ओवरऑल परीक्षा परिणाम 11.73 फीसदी रहा। 18 व 19 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम गत वर्षों के मुकाबले इस बार बेहतर रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। पहली से पांचवीं कक्षा तक प्राथमिक शिक्षकों के लिए पीआरटी लेवल-1, स्नातक शिक्षक के लिए टीजीटी यानी लेवल-2 और स्नातकोत्तर शिक्षक के लिए पीजीटी यानी लेवल-3 की परीक्षा पास करना आवश्यक है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 18 दिसंबर 2021 को लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की गई थी, वहीं 19 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की गई थी। दो दिन चली परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
लेवल- परीक्षार्थी- पास- लड़कियां- लड़के- पास प्रतिशत
लेवल 1- 2249- 357- 255- 102- 15.87
लेवल 2- 4159- 201- 123- 78- 04.83
लेवल 3- 4121- 677- 492- 185- 16.43
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
एचटेट के परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने ही बाजी मारी है। लेवल-1 के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 11.34 फीसदी रहा, वहीं लड़कों का 4.54 फीसदी रहा। लेवल-2 में भी जिले की लड़कियों ने बाजी मारी। इसमें जहां 2.96 फीसदी लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों की संख्या 1.88 फीसदी रही। लेवल-3 में 11.94 फीसदी लड़कियां और 4.49 फीसदी लड़के पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जिले की स्थिति
लेवल-1 : जिले का पास प्रतिशत 15.87 फीसदी रहा, जो प्रदेश में सभी जिलों से बेहतर है। लेवल 1 में सोनीपत के बाद झज्जर 15.63 फीसदी के साथ दूसरे और सिरसा 15 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
लेवल-2 : सोनीपत 4.83 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में जींद के साथ चौथे स्थान पर रहा। इससे आगे मेवात 5.34 फीसदी के साथ पहले, झज्जर 5.02 फीसदी के साथ दूसरे और हिसार 4.91 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
लेवल-3 : सोनीपत के परीक्षार्थियों ने लेवल 1 की तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया। लेवल-3 की परीक्षा में सोनीपत 16.43 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में अव्वल रहा। सोनीपत के बाद हिसार 16.05 फीसदी के साथ दूसरे और पंचकूला 15.68 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।

वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें सोनीपत के परीक्षार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। लेवल-1 व लेवल-3 के परीक्षा परिणाम में जहां सोनीपत प्रदेश मेें अव्वल रहा। वहीं लेवल-2 की परीक्षा में जींद जिले के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहा है। एचटेट का परिणाम बेहतर रहा है।
- नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed