फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Divya Jyoti Kalash Yatra

Sonipat News: दिव्य ज्योति कलश यात्रा ने गोहाना की ओर किया प्रस्थान

Thu, 09 Jan 2025 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Sonipat Divya Jyoti Kalash Yatra
सोनीपत। दिव्य ज्योति कलश यात्रा का सोनीपत में तीन दिन ठहराव के बाद वीरवार को गोहाना की ओर प्रस्थान किया गया।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति कलश यात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार, युगतीर्थ शांतिकुज हरिद्वार की ओर से 11 दिसंबर को प्रारंभ की गई थी। कलश यात्रा जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में संपूर्ण हरियाणा में सुख-समृद्धि व शांति लाने के उद्देश्य से निकाली गई है।कलश यात्रा चौथे दिन जटवाड़ा स्थित गोशाला में कलश पूजन के पश्चात शिव मंदिर पहुंची। यहां मेहताब खत्री ने परिवार व श्रद्धालुओं के साथ कलश पूजन किया। इसके बाद गांव ठरू, गढ़ी ब्राह्मणान शिवालय में पहुंची।
इसके बाद सेक्टर-23 में सावित्री छिक्कारा के निवास पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात औद्योगिक क्षेत्र, बाबा कॉलोनी, मॉडल टाउन में दीप यज्ञ कर कलश पूजन किया गया। प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि व्यक्ति निर्माण के दो सूत्र हैं, श्रेष्ठ चिंतन व आदर्श कर्त्तव्य। कलश यात्रा अंतिम दिन कामी रोड स्थित काली मंदिर, बाबा धाम मंदिर, श्री चिटाने वाली माता मंदिर, पंचायती ठाकुर द्वारा, गांव बड़वासनी, कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी होते हुए गोहाना की ओर रवाना की गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में वंदना, भगवती शर्मा, हेमा खंडेलवाल, ओमबीर चौहान, कमल सिंह, कैलाश मदान, राजेंद्र राठी, पंडित राजेंद्र सिंह, बिमला, दर्शना पाहवा, इंदू व सरोज मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed