फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, dc make comety

10 सदस्यों की कमेटी में आठ व्यापारी शामिल, शहर को बनाएंगे अतिक्रमण मुक्त

Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत। Updated Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को फिर से शुरू करने के लिए 10 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें दो अधिकारी तो आठ व्यापारी शामिल किए गए हैं। यह कमेटी मिलकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रणनीति बनाएगी और उसके बाद शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक होगी और उसमें अतिक्रमण हटाने के लिए कोई सरल रास्ता निकाला जाएगा, जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पंद्रह दिन पहले शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था, जिसमें सुभाष चौक के आसपास पक्के अतिक्रमण तोड़ दिए गए थे तो कच्चे क्वार्टर मार्केट  से भी अतिक्रमण हटवाया गया था। इसके विरोध में व्यापारियों ने डीसी केएम पांडुरंग से मुलाकात की और ऐसा कुछ करने के लिए कहा गया, जिससे अतिक्रमण भी हट जाए और व्यापारियों को कोई परेशानी भी न हो। इसके बाद अधिकारियों व व्यापारियों की कमेटी गठित करने के लिए कहा गया, जिससे कमेटी अतिक्रमण पर कोई फैसला ले सके और उसके आधार पर अतिक्रमण हटवाया जा सके। उसके तहत ही डीसी ने कमेटी का गठन कर दिया है, जिसमें डीसी समेत दो अधिकारी और आठ व्यापारियों को रखा गया है।
विज्ञापन

कमेटी में ये हैं शामिल
अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई कमेटी में डीसी अध्यक्ष रहेंगे तो नगर निगम के कमिश्नर सचिव रहेंगे। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मार्केट के प्रधान विनोद गुप्ता, सुभाष चौक से गुरुद्वारा तक मार्केट के प्रधान संजय जैन, बटन मार्केट से सुपर सलेक्शन शोरूम तक मार्केट के प्रधान यशपाल, बटन मार्केट से सुपर सलेक्शन शोरूम तक मार्केट के उपप्रधान राकेश चोपड़ा, सुपर सलेक्शन शोरूम से झंडी मंदिर मार्केट के प्रधान जवाहर चांदना, अशोक नगर मार्केट के सचिव ललित जुनेजा व कैशियर शेर सिंह छाबड़ा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कमेटी का गठन हो गया है और अधिकारियों के साथ बैठकर मीटिंग की जाएगी, जिससे अतिक्रमण हटाने को बातचीत हो सके। उसके बाद व्यापारियों से बात करके मिलकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

संजय सिंगला, प्रधान जिला व्यापार मंडल
कमेटी बनाई गई है तो सभी मिलकर अतिक्रमण हटाने का प्रयास करेंगे। हालांकि कच्चे क्वार्टर मार्केट से पहले ही अतिक्रमण हटा लिया गया है और वहां काफी जगह छोड़ दी गई है।
-राकेश चोपड़ा, प्रधान कच्चे क्वार्टर मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed