{"_id":"64b3e3046dc3d31ebe089af5","slug":"sonipat-cm-unveiled-the-statues-of-colonel-hoshiar-singh-and-kushal-singh-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: CM ने कर्नल होशियार सिंह व कुशाल सिंह की प्रतिमाओं का किया अनावरण, दहिया खाप के बारे में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: CM ने कर्नल होशियार सिंह व कुशाल सिंह की प्रतिमाओं का किया अनावरण, दहिया खाप के बारे में कही ये बात
Sun, 16 Jul 2023 06:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 06:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में अच्छाई और बुराई की लकीरें साथ चलती हैं। संस्कार देने का काम परिवार से होता है। खाप पंचायतें गैर राजनीतिक संस्थाएं और इन संस्थाओं ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कर्नल होशियार सिंह व कुशाल सिंह की प्रतिमाओं का किया अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कर्नल होशियार सिंह ने जान पर खेलकर पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया था और दादा कुशाल सिंह ने गुरु के लिए अपना शीश काटकर दे दिया था। दोनों देश व समाज का गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में खापों ने अहम योगदान दिया है। जहां तक बात दहिया खाप की है तो यह गैर राजनीतिक खाप है, जो समाज के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में कर्नल होशियार सिंह व कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमाओं का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर है जब इस क्षेत्र की दो महान विभूतियों को याद किया जा रहा है। यह दिन ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
दोनों ही महान विभूतियों का अपना शानदार इतिहास रहा है। दोनों ने समाज का नाम किया है और देश व समाज के प्रति समर्पण का नया उदाहरण पेश किया था। गुरु भक्ति और बलिदान की विशेषता दादा कुशाल सिंह की रही है। दादा कुशाल सिंह ने बहुत बड़ा बलिदान दिया है। गुरु के प्रति बड़ा बलिदान देते हुए उन्होंने अपना शीश काटकर दे दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्नल होशियार सिंह में बचपन से देशभक्ति का भाव भरा था। उन्होंने पाकिस्तान के हमले को विफल किया था। कर्नल होशियार सिंह ने घायल होने के बाद भी पीछे मुड़ने से मना किया था।उन्होंने कहा कि दहिया खाप का भी अहम योगदान है। इसलिए खाप के अहम सदस्य वीरेंद्र बढ़खालसा को वह अपने साथ लेकर जा रहे हैं और उन्हें समाज सेवा की जिम्मेदारी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में हमारी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। युवाओं में देश की रक्षा के संस्कार हैं।
हरियाणा में 17 लाख से ऊपर पूर्व सैनिकों के परिवार हैं। सरकार ने पूर्व सैनिकों और अर्ध सैनिकों के परिवारों के लिए अलग से विभाग बनाया है और परिवार आश्रित को नौकरी और पेंशन देने का कार्य सरकार ने किया है। युद्ध में शहीद के परिवारों को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि खरखौदा का स्वरूप अब बड़ा हो रहा है। मानेसर की तर्ज पर खरखौदा तेजी से विकासरत है। यहां अब व्यापारियों को व्यापार मिलेगा, स्थानीय व्यापारी, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसान की फसल की खपत भी बढ़ेगी।
उन्होंने ईएसआई डिस्पेंसरी को बहुत जल्द शुरू करने की भी घोषणा की। बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। जहां तक सड़कों का सवाल है तो हर विधानसभा में 25-25 करोड़ के टेंडर हो चुके हैं।