{"_id":"652e793b6ebc957ab10bb418","slug":"sonipat-bulldozer-used-on-more-than-10-houses-built-illegally-on-pond-land-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने 10 से ज्यादा मकानों पर चलाया बुलडोजर, गांव रायपुर में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने 10 से ज्यादा मकानों पर चलाया बुलडोजर, गांव रायपुर में की कार्रवाई
Tue, 17 Oct 2023 05:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:38 PM IST
सार
शुरुआत में लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस बल ज्यादा होने के कारण लोगों ज्यादा समय तक निगम की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन
निर्माण को ढहाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव रायपुर में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बने 10 से ज्यादा मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम की मुताबिक तालाब की जमीन पर पंचायत के समय से लोगों ने कब्जा कर रखा था। उसी समय से तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत दी जा रही थी। नगर निगम की ओर से तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए टीम का गठन किया गया। निगमायुक्त के आदेश के बाद मंगलवार को टीम बुलडोजर लेकर गांव रायपुर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस बल ज्यादा होने के कारण लोग ज्यादा समय तक विरोध नहीं कर सके। विरोध शांत होने के बाद पुलिस सुरक्षा में टीम ने 10 से ज्यादा मकानों को तालाब से हटाया गया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से कब्जा करने की कोशिश की तो लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन