{"_id":"631c27944f5910774f242627","slug":"sonipat-body-of-teenager-drowned-in-yamuna-on-ganesh-chaturthi-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: यमुना में डूबे किशोर का शव बरामद, गणेश विसर्जन के दौरान पिता और चचेरे भाई के साथ डूबा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: यमुना में डूबे किशोर का शव बरामद, गणेश विसर्जन के दौरान पिता और चचेरे भाई के साथ डूबा था
Sat, 10 Sep 2022 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:29 AM IST
सार
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर शहर से श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नाचते-गाते हुए यमुना समेत अन्य घाटों पर गए थे। सोनीपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी से भी करीब 35 श्रद्धालु मीमारपुर घाट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
यमुना में डूबे किशोर का शव बरामद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
गणेश चतुर्थी पर सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर मूर्ति विसर्जन करते हुए डूबे किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। किशोर के पिता व चचेरे भाई के शवों को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर शहर से श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नाचते-गाते हुए यमुना समेत अन्य घाटों पर गए थे। सोनीपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी से भी करीब 35 श्रद्धालु मीमारपुर घाट पर पहुंचे थे। सुंदर सांवरी निवासी सुनील (45), उनका बेटा कार्तिक (13) व भतीजा दीपक (20) भी मूर्ति विसर्जन में शामिल थे। वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ मूर्ति विसर्जन करने के दौरान स्नान के लिए यमुना के अंदर चले गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में तीनों डूब गए थे। सूचना के बाद मुरथल थाना से टीम और गोताखोर घाट पर पहुंच गए थे। रात करीब आठ बजे सुनील और उनके भतीजे दीपक का शव बरामद कर लिया था। पुलिस ने शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस पर सुनील के बेटे कार्तिक के शव को भी बरामद कर लिया गया। कार्तिक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कार्तिक पांच बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन