{"_id":"63e82afebafd63a61f07f054","slug":"sonipat-beat-panchkula-by-15-points-in-state-level-netball-competition-sonipat-news-c-17-1-63938-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राज्य स्तरीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में सोनीपत ने पंचकूला को 15 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राज्य स्तरीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में सोनीपत ने पंचकूला को 15 अंकों से हराया
विज्ञापन
सिसाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही नेटबाॅल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभ
खरखौदा । गांव सिसाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जा रही 16वीं सीनियर हरियाणा राज्य नेटबाॅल प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
शनिवार को पुरुष वर्ग में चरखी दादरी ने महेंद्रगढ़ को 25-20 के अंतर से हराया। झज्जर ने कैथल को 35-20 के अंतर से हराया तो सोनीपत ने भी पंचकूला को 15 अंक के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम ने ने 35 अंक हासिल किए जबकि पराजित टीम 20 अंक ही जुटा सकी। रविवार को प्रतियोगिता का समापन पर फाइनल में विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
महिला वर्ग में रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 30-21 के अंक से शिकस्त दी। झज्जर ने सिरसा को 36-30 के अंक से हराया। वहीं रोहतक ने चरखी दादरी को 28-18 के अंक और कैथल ने पंचकूला को 17-30 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बिजेंद्र सिंह व स्कूल प्राचार्य भूदेव सिंह ने किया। महासचिव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेकर युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपना व अपने क्षेत्रों का नाम रोशन कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के खेलें और तिरंगे का सम्मान बढ़ाने का काम करें। इस दौरान अंकित, जितेंद्र, बबलू, जितेंद्र सैनी, रामशरण, सुनील, मनीषा, दीपा, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।