{"_id":"65107fdd0ae35387eb0423f9","slug":"sonipat-base-gets-13-new-buses-journey-will-be-pleasant-sonipat-news-c-197-1-snp1001-6589-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत अड्डे को मिलीं 13 नई बसें, सुखद होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत अड्डे को मिलीं 13 नई बसें, सुखद होगा सफर
Sun, 24 Sep 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे में अब बसों की कमी नहीं रहेगी। रोडवेज डिपो को जल्द ही 13 नई बसें मिलेंगी। इनके आने से सभी रूटों पर बेहतर परिवहन सेवाएं दी जा सकेंगी। सोनीपत बस अड्डे की कार्यशाला से नई बसों की बॉडी का निरीक्षण करने गई टीम लौट आई है। टीम ने बसों को लेकर संतुष्टि जताई है। अब जल्द ही बसें अड्डे में पहुंच जाएंगी।
सोनीपत बस डिपो में निर्धारित किलोमीटर व समय सीमा पूरी कर चुकी बसों को कंडम घोषित किया जा रहा है। ऐसे में मार्च में सोनीपत बस अड्डे में रोडवेज की महज 54 बसें रह गई थीं। हालांकि इसके बाद डिपो में नई बसों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। अप्रैल से लेकर अब तक 30 से अधिक नई बसें डिपो में शामिल हो चुकी हैं। अब 13 और नई बसों के आने से यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
डिपो में 122 बसें
सोनीपत डिपो में 122 बसें हैं। इनमें 42 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल हैं। जिन पर चालक संबंधित बस संचालक का होता है, लेकिन परिचालक रोडवेज विभाग का होता है। 13 नई बसें शामिल होने के बाद सोनीपत डिपो में बसों की संख्या 135 तक पहुंच जाएगी। ऐसे में लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों पर भी यात्रियों को बेहतर बस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इनके अलावा 10 एसी बसें भी शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
बस अड्डे में जल्द ही 13 नई बसों को शामिल किया जाएगा। जिससे डिपो में बसों की कमी दूर होगी और यात्रियों को बेहतर बस सेवाएं दी जा सकेंगी। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।