फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, bad weather

बिजली गिरने से महिला झुलसी, लाखों का नुकसान

Sat, 11 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई।
अमर उजाला ब्यूरो राई। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
sonipat, bad weather
राई के गांव मुरथल में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त बैटरी को दिखाता पीड़ित। - फोटो : bureau
गांव मुरथल में शुक्रवार देर रात आई बारिश के साथ बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। इससे ग्रामीण को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी देशराज ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान आई बरसात के साथ अचानक बिजली उसके घर पर गिर गई, जिससे उसके घर की बिजली की फिटिंग जल गई और फ्रिज, टीवी, इनर्वटर, बैटरी, सेटटॉप बाक्स व अन्य सामान जल गया। इस दौरान शार्ट सर्किट के कारण उसकी पत्नी नीलम भी झुलस गई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं एक दीवार में भी दरार आ गई। उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया। देशराज ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के चलते उसे काफी नुकसान हुआ है। उसने सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव जुआं में भी बिजली गिरने से एक ग्रामीण की के घर में छत में दरार आ गई। खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर बिजली गिरने से ट्यूबवेल खराब हो गया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed