फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat and Rohtak dominated in open tennis competition

Sonipat News: ओपन टेनिस प्रतियोगिता में सोनीपत और रोहतक का रहा दबदबा

Sun, 23 Jun 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sonipat and Rohtak dominated in open tennis competition
फोटो 15 - सोनीपत के गोहाना स्थित हंसराज टेनिस अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कृष
गोहाना(सोनीपत)। शहर के श्रीराम शरणम् आश्रम स्थित हंसराज टेनिस अकादमी में ओपन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत और रोहतक की टीमों का दबदबा रहा। यह प्रतियोगिता 19 से 21 जून तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आश्रम के प्रधान कृष्ण विज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संचालन नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेलकूद अकादमी संचालक अजमेर मलिक व प्रशिक्षक सोमबीर ने किया। प्रतियोगिता में सोनीपत, रोहतक, जींद, भिवानी, करनाल व अंबाला की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रशिक्षक वीरेंद्र मलिक, डाॅ. विक्रम, अशोक ठेकेदार, राजेश मलिक व प्राचार्य पूनम मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
अंडर 10 आयु वर्ग में अभिमन्यु (रोहतक) प्रथम और ओजस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 आयु वर्ग में अभिमन्यु प्रथम और विश्वेंद्र (सोनीपत) दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 आयु वर्ग में रवि (सोनीपत) ने प्रथम और विरल मलिक ने द्वितीय स्थान पाया। अंडर 16 आयु वर्ग में राहुल मलिक (सोनीपत) पहले और दीपांशु (बहादुरगढ़) दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 18 आयु वर्ग के एकल आदित्य (सोनीपत) ने पहला स्थान व जतिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अंडर 16 आयु वर्ग अंजली (बहादुरगढ़) ने पहले व चंचल (सोनीपत) ने दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed