फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat and Gohana stations will be hi-tech, facilities like lifts and automatic stairs will be available.

Sonipat News: सोनीपत और गोहाना स्टेशन होंगे हाईटेक, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ियों जैसी मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 06 Mar 2025 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sonipat and Gohana stations will be hi-tech, facilities like lifts and automatic stairs will be available.
फोटो 12- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर निर्माणाधीन भवन। संवाद
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत 44 करोड़ से सोनीपत व गोहाना स्टेशन इसी साल हाईटेक होंगे। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। दोनों रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण का करीब 78 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। सोनीपत में 29 करोड़ व गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, प्रतीक्षालय कक्ष, व्यावसायिक केंद्र, कोच गाइडेंस सिस्टम, फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जाएगी। गोहाना में दो लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचे प्लेटफॉर्म व फुट ओवरब्रिज के निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग का विस्तार कर सुंदरीकरण किया जाएगा। स्टेशनों पर एलईडी लाइटिंग के साथ सोलर प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। सोनीपत स्टेशन पर बन रहे 200 मीटर व 45 फीट चौड़े भवन में एक साथ 450 यात्रियों के एकत्रित होने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

एक और फुट ओवरब्रिज का हो रहा निर्माण
सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर जालंधर की कंपनी के कर्मचारी 12 मीटर चौड़े एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण कर रहे हैं। दोनों स्टेशनों के आधुनिकीकरण व कार्य में तेजी लाने के लिए सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जनवरी में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चुके हैं। रेलवे ने सोनीपत में अप्रैल, जबकि गोहाना स्टेशन का मार्च माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिकता को भी मिलेगा बढ़ावा
यात्रियों को महाभारत कालीन इतिहास से जोड़ने के लिए सोनीपत के प्रवेश द्वार पर पांच पांडव भाइयों के नाम से गुंबद बनाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए गुरुग्राम की कंपनी के आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। भवन निर्माण के बाद ही प्रवेश द्वार पर गुंबद बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। इससे धार्मिकता को भी बढ़ावा मिलेगा।


अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 44 करोड़ रुपये से पुनर्विकास करवाया जा रहा है। फिलहाल दोनों स्टेशनों पर भवन निर्माण का 78 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रेलवे तय समय में कार्यों को पूरा करवाने के लिए प्रयासरत है, ताकि यात्रियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed