फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, aadhar card compalsary for senior cityjon

सीनियर सिटीजन को आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी रेल किराए में छूट

Fri, 20 Jan 2017 12:30 AM IST
अंकित चौहान, सोनीपत।
अंकित चौहान, सोनीपत। Updated Fri, 20 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन को रेल टिकट रिजर्वेशन कराकर किराए में छूट चाहिए तो इसके लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। आधार कार्ड नहीं दिखाने पर नागरिक को रेल किराए में छूट नहीं मिलेगी। रेलवे ने अपने टिकट आरक्षण काउंटर व ई-टिकट दोनों में वरिष्ठ नागरिक के लिए आधार एडवांस वेरिफिकेशन शुरू किया है। वरिष्ठ नागरिक के लिए 31 मार्च तक आधार स्वैच्छिक रहेगा, एक अप्रैल से यह आधार की प्रक्रिया अनिवार्य हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से रेल टिकट रिजर्वेशन करवाते समय वरिष्ठ नागरिक को 40 प्रतिशत किराए की छूट दी जा रही है। रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने के लिए एक दिसंबर से आधार कार्ड संबंधी विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑन-लाइन मांगे किए गए थे। अब रेलवे की ओर से ट्रायल के तौर पर काउंटरों पर आधार की व्यवस्था कर दी गई है। टिकट रिजर्वेशन करवाते समय काउंटर पर किराये में छूट पाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा, लेकिन अभी कोई आधार कार्ड नहीं दिखाता है तो उसे छूट में कोई परेशानी नहीं आएगी। एक अप्रैल से आधार जरूरी हो जाएगा। जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उनको रेल यात्रा करने के लिए पूरा किराया देना होगा।
विज्ञापन

ये हैं नियम
1. यदि वरिष्ठ नागरिक अपना टिकट पूरा किराया देकर खरीदना चाहते हैं तो सत्यापन की यह प्रक्रिया वैकल्पिक होगी।
2. जनरल टिकटों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए दी जाने वाली रियायतों की प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
3. 1 अप्रैल से वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा के दौरान पहचान के प्रमाण के लिए आधार कार्ड सहित कोई भी मूल दस्तावेज अपने साथ रखना होगा।
31 मार्च तक टिकट रिजर्वेशन करवाते समय वरिष्ठ नागरिक रेल टिकटों में छूट पाने के लिए आधार अपनी इच्छा से जमा करवा सकता हैं। एक अप्रैल से आधार कार्ड जरूरी हो जाएगा, अन्यथा जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास आधार नहीं होगा, रेल किराए में उन्हें छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीएल मीणा, मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed