{"_id":"68e95cca24b02f58ed0dff17","slug":"sonepat-team-became-the-winner-by-defeating-jind-and-gurugram-in-the-state-level-basketball-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143611-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा में जींद व गुरुग्राम को हराकर सोनीपत की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा में जींद व गुरुग्राम को हराकर सोनीपत की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के रतनगढ़ माजरा में स्कूली राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से रतनगढ़ माजरा स्थित सर छोटू राम मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 58वीं स्कूली राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सोनीपत की टीम ने जींद की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जींद की टीम द्वितीय, हिसार की टीम तृतीय रही।
अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने गुरुग्राम की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुग्राम की टीम द्वितीय, हिसार की टीम तृतीय रही। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियाें ने भाग लिया। महिला वर्ग की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान, एईओ रामबीर सरोहा, विभिन्न विद्यालयों से चांदकिशोर, अनिल गोयल, राकेश, नरेंद्र, अनिल हुड्डा, सितेंद्र ने शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने कहा कि खेल केवल जीत व हार का माध्यम नहीं हैं। यह अनुशासन, साहस व टीम की भावना सिखाने का सबसे बड़ा मंच है।
विज्ञापन
खेल भावना हमेशा खिलाड़ी के जीवन में निष्ठा व समर्पण का प्रतीक बनती है। आज के दौर में युवा वर्ग को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेकर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व आपस में टीम भावना रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जगदीश लोहचब, बिमला दहिया, डॉ. मेहर सिंह आर्य, अनीता लोहचब मौजूद रही।