फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son killed in car collision with canter, mother and wife injured

Sonipat News: कैंटर की टक्कर से कार सवार बेटे की मौत, मां-पत्नी घायल

Fri, 10 May 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Son killed in car collision with canter, mother and wife injured
सोनीपत के पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेस पर कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार।
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उनकी मां व दादी घायल हो गई। इन्हें इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया है। मृतक बच्चे के पिता प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रोहतक के कृपाल नगर गली नंबर-3 निवासी प्रदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर बुधवार सुबह मथुरा जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनकी पत्नी वंदना, मां चंद्रमुखी व बेटा महीर भी थे। वह जब कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा को पार करते हुए कुछ आगे बढ़े तो पीछे से तेज रफ्तार से आए कैंटर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बेटे महीर, पत्नी वंदना व मां चंद्रमुखी घायल हो गए। कैंटर चालक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव छुटमुलपुर निवासी जमशेद के रूप में दी। वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। इसके बाद वह घायल परिजनों को लेकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनके बेटे महीर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी व मां को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed