फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son in law shot at father in law, absconding with family

ससुर को दामाद ने मारी गोली, परिजनों संग फरार

Mon, 11 Oct 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Son in law shot at father in law, absconding with family
रमेश कुमार। फाइल - फोटो : Sonipat
खरखौदा। गांव थाना कलां स्थित अपनी ससुराल आए दामाद ने रिवाल्वर ससुर की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने परिजनों संग फरार हो गया। हमले में घायल बुजुर्ग को परिवार के सदस्य उपचार के लिए पीजीआई, रोहतक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि रात को भी दामाद ने ससुर से पैसों की मांग की थी। ससुर ने पैसे न होने के साथ ही इंतजाम करने को कहा था। इसके बावजूद दामाद ने परिजनों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव थाना कलां के रहने वाले हर्ष उर्फ मिंटू ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी करीब सात साल पहले दिल्ली के गांव ककरोला निवासी संजीव के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग सीमा को प्रताड़ित कर रहे थे और कई बार पैसों की मांग भी की जा चुकी थी। शनिवार को उसका बहनोई संजीव उसकी बहन सीमा को लेकर थाना कलां आया था। रात को संजीव ने फिर से उसके पिता रमेश से पैसों की मांग की थी। रमेश ने खुद की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कही थी। लेकिन फिर भी कहीं से पैसों का इंतजाम करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात को संजीव उसके पिता रमेश के साथ कमरे में बैठा हुआ था। हर्ष का कहना है कि देर रात संजीव की मां बीरो, बहन गीता, कविता व भांजे सागर, चिंटू व लवजीत उनके घर पहुंच गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही संजीव ने अपने घरवालों के कहने पर उसके पिता को बेड पर गिराकर कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर की तरफ दौड़े लेकिन आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में वह अपने पिता को पीजीआई, रोहतक लेकर पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हर्ष के बयान पर संजीव, उसकी मां बीरो, बहन गीता, कविता व भांजे सागर, चिंटू व लवजीत के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से ही किया जा रहा था बेटी को प्रताड़ित
रमेश की पत्नी का कहना है कि शुरुआत से ही उसका दामाद उसकी बेटी को प्रताड़ित करता आ रहा था। लगातार उसके साथ पिटाई होती रही, जिसे लेकर कई बार लोगों ने उसे समझाया भी लेकिन अब संजीव ने उसके पति को ही मौत के घाट उतार दिया है।

वर्जन
थाना कलां में रमेश की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे की शिकायत पर दामाद समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जल्द ठोस कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed