{"_id":"64457378aeb9a018a002f1a7","slug":"son-in-law-opened-mother-in-laws-account-and-cheated-580-lakhs-sonipat-news-c-17-1-131739-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दामाद ने सास का खाता खुलवा की 5.80 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दामाद ने सास का खाता खुलवा की 5.80 लाख की धोखाधड़ी
Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर के शिवाजी नगर की रहने वाली महिला ने अपने दामाद पर सोनीपत स्थित बैंक की शाखा में खाता खुलवाकर करीब 5.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
महिला पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी हैं। उनके डेबिट व क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की गई है। पीड़िता को मामले का पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सीएम विंडो पर शिकायत दी। जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गन्नौर के शिवाजी नगर निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि वह अशिक्षित है। उनके पति बलवान सिंह पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। महिला ने बताया कि उनका दामाद नितिन सोनीपत में रहता है। उसने ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर उनका खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवा दिया। उनका पासबुक और डेबिट कार्ड अपने पास रख लिया। इसके साथ ही नितिन ने उनके बैंक खाते पर दो क्रेडिट कार्ड जारी करवा लिए। अब बैंक का नोटिस आने पर उन्हें पता लगा कि उनके साथ करीब 5.80 लाख की धोखाधड़ी की गई है। करीब 1.10 लाख खाते से निकालने के साथ ही क्रेडिट व डेबिट कार्ड से खरीदारी की गई है। बाद में आरोपी ने उनकी बेटी को घर से निकाल दिया। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड व बैंक कॉपी मांगी तो उसने नहीं दी। बाद में बैंक से दूसरी कॉपी निकलवाई। बैंक से नोटिस मिलने पर उन्हें मामले का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम विंडो पर शिकायत दी। जिस पर सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।