फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   son and daughter in law beaten old lady

बेटे और पुत्रवधू ने महिला को पीटा, धमकी भी दी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
son and daughter in law beaten old lady
सोनीपत। गोहाना के आदर्श नगर की रहने वाली महिला ने अपने बेटे व पुत्रवधु के खिलाफ घर में घुसकर लात-घुसे से पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को दिन के समय घर में थी। इसी बीच उसका बेटा नसीब व पुत्रवधू मंजूला उसके घर में आ गए। वह उससे अलग रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसके बेटे ने घर के अंदर आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने लात-घुसों से पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर उसकी पुत्रवधू मंजूला ने भी उसे पीटा। बाद में वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके छोटे बेटे ने घर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed