फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   somewhere in 1 out of 30, in a school only 2 out of 67 children pass, notice to the principals of 14 schools

किसी स्कूल में 35 में सिर्फ एक तो कहीं 67 में 2 छात्र ही हुए पास, प्रधानाचार्यों को शो कॉज नोटिस

Wed, 12 Feb 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
somewhere in 1 out of 30, in a school only 2 out of 67 children pass, notice to the principals of 14 schools
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : Sonipat
सोनीपत। बोर्ड परीक्षा में जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहा था, उनके प्रिंसिपल पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के ऐसे 15 स्कूलों के प्रिंसिपल को शो कॉज नोटिस जारी किया है, जिनको जल्द ही अपना जवाब दाखिल करना होगा। उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि जिले के 15 स्कूलों की स्थिति बेहद खराब मिली है, जिनमें किसी में 35 छात्रों में केवल एक ही पास हुआ तो किसी में 67 छात्रों में 2 पास हुए हैं। इसके लिए ही शिक्षा विभाग ने सीधे प्रिंसिपल को जिम्मेदार माना है और उन पर कार्रवाई के लिए सबसे पहले नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा के 10वीं व 12वीं के 2019 में जारी हुए परिणाम के बाद उन स्कूलों की सूची तैयार कराई गई थी, जिनका परीक्षा परिणाम काफी खराब था। जिले के ऐसे 15 स्कूल मिले हैं, जिनका परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम रहा। जिनमें ऐसे भी स्कूल सामने आए हैं, जिनकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब है। परीक्षा परिणाम में सबसे बुरी हालत बुटाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की निकली, जिसमें 12वीं के 35 विद्यार्थियों में केवल एक ही पास हो सका और इस तरह स्कूल का परीक्षा परिणाम केवल 2.86 प्रतिशत रहा। वहीं इस स्कूल की 10वीं के विद्यार्थियों की हालत भी ऐसी ही रही और वहां पढ़ने वाले 67 विद्यार्थियों में केवल 4 पास हुए, जिससे स्कूल का परिणाम 5.97 प्रतिशत है। गढ़ी झंडारा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हालत भी कम खराब नहीं निकली, जहां 10वीं के 67 विद्यार्थियों में केवल 2 पास हुए और स्कूल का परिणाम 2.99 प्रतिशत रहा था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर व पिपली खेड़ा के विद्यार्थियों की हालत भी काफी खराब रही। इस तरह सभी स्कूलों के प्रिंसिपल पर शिकंजा कसने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अब यह देखना होगा कि यह प्रिंसिपल परीक्षा परिणाम खराब होने के लिए क्या कारण बताते हैं और उसके बाद विभाग इनपर क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

-----
सबसे खराब परीक्षा परिणाम होने पर इन स्कूलों के प्रिंसिपल को नोटिस
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटाना में 12वीं के 35 विद्यार्थियों में एक पास हुआ, जिससे स्कूल का पास प्रतिशत 2.86 प्रतिशत है। प्रिंसिपल रघुबीर सिंह को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुबडू में 12वीं के 52 विद्यार्थियों में 13 पास, 25 प्रतिशत रिजल्ट। प्रिंसिपल सुभाष चंद्र को, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटाना में 12वीं की 49 छात्राओं में 12 पास हुईं, रिजल्ट 24.49 प्रतिशत, प्रिंसिपल सुनीता चहल को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरड़ में 10वीं के 40 विद्यार्थियों में 10 पास, रिजल्ट 25 प्रतिशत। प्रिंसिपल भगवान देव को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी झंझारा में 10वीं के 67 विद्यार्थियों में केवल 2 पास, रिजल्ट 2.99 प्रतिशत। प्रिंसिपल बिजेंद्र सिंह को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना में 10वीं के 33 विद्यार्थियों में 8 पास, रिजल्ट 24.24 प्रतिशत, प्रिंसिपल दर्शना को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुज्जर में 10वीं के 128 विद्यार्थियों में 25 पास, रिजल्ट 19.53 प्रतिशत, प्रिंसिंपल गुरदयाल सिंह को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल में 10वीं के 50 विद्यार्थियों में 9 पास, रिजल्ट 18 प्रतिशत, प्रिंसिपल कर्मबीर सिंह को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर में 10वीं के 129 विद्यार्थियों में केवल 5 पास, रिजल्ट 3.88 प्रतिशत, प्रिंसिपल खेमकरण को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटाना में 10वीं के 67 विद्यार्थियों में केवल 4 पास हुए, जिससे स्कूल का पास प्रतिशत 5.97 प्रतिशत है। प्रिंसिपल रघुबीर सिंह को, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोदा में 10वीं के 50 विद्यार्थियों में केवल 5 पास, रिजल्ट 10 प्रतिशत, प्रिंसिपल राजकुमार को, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामड़ी में 10वीं के 95 विद्यार्थियों में 12 पास, रिजल्ट 12.63 प्रतिशत, प्रिंसिपल श्यामलाल को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेवड़ी में 10वीं के 48 विद्यार्थियों में केवल 6 पास, रिजल्ट 12.5 प्रतिशत, प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली खेड़ा में 10वीं के 41 विद्यार्थियों में केवल 3 पास, 7.32 प्रतिशत, प्रिंसिपल उर्मिला को, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आहुलाना में 10वीं के 46 विद्यार्थियों में 8 पास, रिजल्ट 17.39 प्रतिशत रहने पर प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार को नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले के ऐसे 15 स्कूलों के प्रिंसिपल को मुख्यालय से शो कॉज नोटिस जारी किया है, जिनके यहां का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम रहा था। ऐसे भी कई स्कूल हैं, जिनका परीक्षा परिणाम काफी खराब रहा और उनके यहां के 1 व 2 बच्चे ही पास हो सके। इन प्रिंसिपल को अब अपना जवाब देना होगा और मुख्यालय से उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-कुलदीप दहिया, डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed