फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Solution to all the problems of the world in Shrimad Bhagwat Geeta: MP Ramesh Kaushik

श्रीमद्भागवत गीता में संसार की सभी समस्याओं का समाधान : सांसद रमेश कौशिक

Sun, 24 Dec 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Solution to all the problems of the world in Shrimad Bhagwat Geeta: MP Ramesh Kaushik
सोनीपत। आध्यात्म, कला, ज्ञान व संस्कृति को समर्पित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन का हुआ भव्य आगाज बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने हवन में पूर्णाहुति डाल किया। उन्होंने लोगों को गीता का संदेश दिया। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति की धरोहर का मूल सार है, जो ज्ञान, धर्म और कर्म को प्रतिपादित करती है। समारोह में मंच का संचालन डाॅ. सुभाष सिसोदिया व डाॅ. अतर सिंह ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन एबीआरसी मोनिका दहिया व उनकी टीम ने करवाया। गीता जयंती समारोह के अंतिम दिन गीता का संदेश देती शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसे सायंकालीन सत्र में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने विधायक मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते हुए गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में एसडीएम डाॅ. अनमोल व नगराधीश पूजा कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की झलक पाने को उमड़ी भीड़
गीता जयंती समारोह के तहत शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सेक्टर-15 स्थित जन जागृति धाम मंदिर से हुआ। शोभायात्रा नगर के प्रमुख सड़कों व चौराहों से गुजरी, उसकी झलक पाने को लोगों की भीड़ जुटती चली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्रीगणेश की झांकी, जिनके पीछे श्रीमदभागवतगीता की झांकी थी। झांकियों में भगवान भोलेनाथ व मां पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण-राधा व सुदामा, अर्जुन और श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियां रही। इनके साथ ही विद्यार्थियों का दल राधा-कृष्ण के साथ श्लोकोच्चारण के साथ आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन

आयुष विभाग के योग सहायकों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के योग के संदेश को प्रसारित किया। शोभायात्रा का नेतृत्व बैंड कर रहा था और आखिर में नगाड़ों की धुन उसे आकर्षक रूप प्रदान कर रही थी। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। दीपोत्सव में भी स्कूली छात्राओं ने 1800 दीये जलाने में विशेष रूप से सहयोग दिया। इस मौके पर सीटीएम पूजा कुमारी, ज्योति, तरूण देवीदास, सरदार मोहन सिंह मनोचा, रविंद्र सरोहा, नरेंद्र भुटानी, दिलबाग सिंह, हवा सिंह, डिप्टी डीईओ जितेंद्र छिक्कारा, डाॅ. मोनिका दहिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed