{"_id":"67477cae92228bdbbb093e77","slug":"solution-of-28-complaints-in-nidhi-program-near-you-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128393-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 28 शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 28 शिकायतों का समाधान
Thu, 28 Nov 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26. सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में निधि आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान समस्याएं सुनत
पीएफ से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय की ओर से कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-57 एचएसआईआईडीसी कार्यालय परिसर में निधि आपके निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों व उनके प्रतिनिधियों की ईपीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी बीमा से जुड़ी सभी समस्याओं की सुनवाई की गई।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी डॉ. धनंजय ने बताया कि शिविर के दौरान 28 शिकायतों का निवारण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पीएफ कार्यालय की ओर से पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी बीमा से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना जगया। पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद खांता, नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद या फिर ईपीएफ योजना के तहत किसी तरह की समस्या का निवारण किया और समाधान के बारे में जानकारी भी दी गई। उनके साथ भारत व प्रमोद ने भी समस्या लेकर पहुंचे लोगों का मौके पर निदान किया गया।