फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   society is building the road

Sonipat News: प्रशासन ने नहीं सुना तो सोसाइटी बनवा रही सड़क

Wed, 06 Dec 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
society is building the road
गन्नौर। बीएसटी काॅलोनी की जर्जर सड़कों की 12 वर्षों से मरम्मत नहीं की गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से सड़क का निर्माण करवाने की गुहार लगा चुके हैं, पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। बीएसटी कॉलोनी निजी कंपनी की होने की वजह से प्रशासन की ओर से सड़क नहीं बनवाई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए देवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी को सड़क निर्माण के लिए आगे आना पड़ा है। सोसाइटी के संस्थापक देवेंद्र कादियान ने नारियल तोड़कर सड़क निर्माण के र्का का उद्घाटन किया। कादियान ने बताया कि बीएसटी काॅलोनी में सड़क पर गहरे गड्ढे होने पर कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। काॅलोनी में करीब 12 सालों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। पहले कभी डी प्लान के तहत जारी राशि से सड़क की मरम्मत हुई थी। बाद में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। काॅलोनी में एक निजी स्कूल के अलावा एसीपी व तहसीलदार के क्वार्टर होने के साथ ही करीब 400 परिवार रहते हैं। ऐसे में लोगों ने सोसाइटी से सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसके बाद देवा सोसाइटी ने सड़क निर्माण करने का प्रयास किया है। सड़क दो दिन के अंदर बनकर तैयार हो जाएगी। इस दौरान नपा पार्षद अजय सरोहा, वरुण जैन, पूर्व नपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप, सुभाष रोहिल्ला, मेहर सिंह, जितेंद्र, सत्यवान, हितेंद्र कादियान, विकास सहरावत व राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed