फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Social influencer Harsh Chhikara's brother-in-law's wife's farmhouse sealed for violating Grape-3 restrictions

Sonipat News: ग्रैप-3 की पाबंदी तोड़ने पर सोशल इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा के साले की पत्नी का फॉर्म हाउस सील

Sun, 04 Jan 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Social influencer Harsh Chhikara's brother-in-law's wife's farmhouse sealed for violating Grape-3 restrictions
विज्ञापन

सोनीपत।
नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रैप-3 की पाबंदी को तोड़ने की शिकायत पर गोहाना से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा के साले की पत्नी का मकान सील कर दिया है। हालांकि, इस मामले में हर्ष छिक्कारा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कुछ दिन पहले हर्ष छिक्कारा के खिलाफ आयुर्वेदिक दवाइयों के मानकविहीन दावों के प्रचार को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। आयुष विभाग के छापा डालने पर पता चला था कि प्रोपराइटर अमित कुमार की फर्म बाबा जी की बूटी का लाइसेंस वर्ष 2023 में रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दवाइयों का प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रशासन का दावा था कि भ्रामक आयुर्वेदिक दावों के प्रचार से आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही दवाइयों की बिक्री के माध्यम से आर्थिक धोखाधड़ी करने की आशंका भी जताई गई थी। अब एक बार फिर हर्ष छिक्कारा विवादों में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रैप-3 के नियम 2 जनवरी तक लागू थे। इनके तहत निर्माण गतिविधियों पर रोक है। इसी बीच नगर निगम प्रशासन को सूचना मिली कि महलाना रोड पर खेतों में एक महलनुमा फॉर्म हाउस का निर्माण किया जा रहा है।
बिल्डिंग प्लान और निर्माण संबंधी अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के चलते इस इमारत को सील कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा म्यूनीसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1994 की धारा 263-ए के तहत की गई। नगर निगम की तरफ से जारी सीलिंग लेटर के अनुसार यह भवन हर्ष की सलहज गांव सिटावली निवासी आरती देवी पत्नी योगेश के नाम पर है। साइट पर सोनीपत नगर निगम ने नोटिस चस्पा किया है।
पहले आया हर्ष का नाम, बाद में हुआ यह खुलासा

शुरुआती जानकारी में फार्म हाउस हर्ष छिक्कारा का बताया जा रहा था। टीम मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि यह हर्ष का नहींं बल्कि उनकी रिश्तेदार आरती के नाम पर है। यहां यह भी बता देना जरूरी है कि हर्ष छिक्कारा पहले भी इस नाम को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आरती को हर्ष की पत्नी बताया जा रहा था। बाद में एक इंटरव्यू में हर्ष ने साफ कर दिया था कि वह उनके साले की पत्नी है।

महलाना रोड पर करीब 11 सौ वर्ग गज में एक भवन बनाया जा रहा था। एक तो ग्रैप-3 की पाबंदियों का उल्लंघन हो रहा और साथ ही बिल्डिंग का नक्शा भी निगम से पास नहीं कराया गया था। इस संबंध में प्रॉपर्टी के मालिक को पहले भी नोटिस दिया गया था। नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर नगर निगम ने इसे सील कर दिया है। -अमित कुमार, एटीपी, सोनीपत नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed