फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Social and educational institutions of the district celebrated the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

Sonipat News: जिले के सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Social and educational institutions of the district celebrated the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose
फोटो 14- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता
सोनीपत। देश के महान क्रांतिकारी व नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले के शिक्षण व सामाजिक संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था, जो कि प्रसिद्ध वकील थे। वह वर्ष 1938 और 1939 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। सुभाष चंद्र बोस ने जापान की मदद से आजाद हिंद फौज की स्थापना की। उन्होंने ही दिल्ली चलो व तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पर वीरवार को जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सुभाष चौक पर लगी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रीय प्रेम की भावन के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। देश के प्रत्येक युवा को नेताजी के आदर्शों और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। इस दौरान धर्मबीर पालीवाल, जयकिशन, मांगेराम, दयानंद आंतिल, प्रवेश अग्रवाल, सुरेंद्र व अमित आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुभाष चौक पर लगी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने शिरकत की। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान रंजना गोस्वामी, प्रेम रेलन, मुकेश पन्नालाल, अशोक शर्मा, सरदार इंद्रपाल, महेश कुमार, पूर्व पार्षद डॉ. राकेश नरवाल व नितिन तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर के सुभाष चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न कार्यक्रम कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता राजीव जैन ने बताया कि नेताजी महान क्रांतिकारी थे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान सर्व धर्म मित्र संगठन के राजेंद्र बंसल, जयबीर गहलावत, उषा भंडारी, अशोक खत्री, तरुण देवीदास व सुरेंद्र मदन मौजूद रहे।

टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तरफ से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य गीता ने छात्राओं को सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में अवगत कराया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्यांशी, द्वितीय स्थान पर ईशा व तृतीय स्थान पर काजल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed