फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SNFC entered the final by defeating Rajlu Garhi

Sonipat News: एसएनएफसी ने राजलू गढ़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

Sun, 29 Sep 2024 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
SNFC entered the final by defeating Rajlu Garhi
सोनीपत। जैन बाग स्थित एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी में रविवार को दो दिवसीय 7 ए साइड फुटबॉल यूथ कप का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टिंग नेशनल फुटबॉल क्लब की तरफ से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्टिंग नेशनल फुटबॉल क्लब (एसएनएफसी) की टीम ने राजलू गढ़ी की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान पंकज गुलिया व महासचिव ऋषिवान आंतिल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले व आसपास की करीब 30 टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में लीग कम नॉकआउट मुकाबले कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 हजार, उप विजेता को 11 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को प्रतियोगिता में बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भगत सिंह क्लब और आर्केडियंस एफसी की टीम के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से भगत सिंह क्लब की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को एसएनएफसी व भगत सिंह क्लब के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान जिला फुटबॉल संघ के सहसचिव सुरेंद्र सिंह, प्रभात, राहुल सैनी, वीरेंद्र दहिया, मोहित, गगन व नीतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed