फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   snake in sdm car, sdm car, snake in car, sonipat

गोहाना एसडीएम की कार में सांप से हड़कंप, नहीं निकला तो दूसरी गाड़ी से गए घर

Thu, 21 Jul 2016 12:02 AM IST
sonipat
sonipat Updated Thu, 21 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
snake in sdm car, sdm car, snake in car, sonipat
लघुसचिवालय के बाहर पार्किंग में खड़ी एसडीएम गोहाना की गाड़ी में सांप तलाश करते ड्राइवर रणधीर व उसके साथी। - फोटो : amar ujala
लघु सचिवालय के बाहर बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब मलेरिया को लेकर सोनीपत मीटिंग में आए एसडीएम गोहाना की गाड़ी में पीले रंग का एक सांप नजर आया। घंटों की मशक्कत के बाद भी जब सांप नहीं निकला तो एसडीएम को दूसरी गाड़ी से घर जाना पड़ा।  
विज्ञापन

ड्राइवर रणधीर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे वे एसडीएम आवास पर पहुंचे। वहां कुक ने बताया कि उन्होंने पीले रंग का सांप गाड़ी की तरफ आते देखा था।

ड्राइवर ने अच्छी तरह से गाड़ी की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं सांप दिखाई नहीं दिया। ड्राइवर ने एसडीएम अजय कुमार को भी बताया कि कुक बोल रहा था कि गाड़ी की तरफ सांप आया था। अधिकारी और ड्राइवर ने सोचा निकल गया होगा। इसके बाद एसडीएम बरोदा गांव भी गए, जहां डीआईजी एचएस दून और दूसरे अधिकारी आए थे। इसके बाद तीन बजे गोहाना से सोनीपत रवाना हुए।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता में प्रशासन के अधिकारियों की सात बजे तक मीटिंग चली। इससे पहले ड्राइवर रणधीर करीब छह बजे पानी की बोतल लेने गाड़ी की तरफ गए तो ड्राइवर को सीट के बगल वाली सीट के नीचे पीले रंग का चार फीट लंबा सांप दिखाई दिया। रणधीर ने सुरक्षाकर्मी और दूसरे ड्राइवरों की सहायता से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांप डैश बोर्ड में घुस गया। सात बजे जब मीटिंग खत्म हुई तो एसडीएम बाहर आए, लेकिन सांप नहीं निकल सका। अंतत: हारकर एसडीएम को दूसरी गाड़ी से घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed